AK Sharma

प्रधानमंत्री ने योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने का कार्य किया

213 0

लखनऊ/जौनपुर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को अपने प्रभार जनपद जौनपुर पहुंचकर वहां के कार्यक्रम स्थल शाही किला में 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग’ पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग़ किया तथा दीप प्रज्वलित कर प्रातः 6:00 बजे योग अभ्यास कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर उन्होंने प्रधानमंत्री का प्रसारित प्रेरणादाई उद्बोधन सुना और कार्यक्रम स्थल पर हजारों की संख्या में उपस्थित गणमान्य नागरिकों, जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, युवाओं एवं विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास कर उन्होंने संदेश दिया की शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य एवं आध्यात्मिक उन्नति के लिए योग को नियमित रूप से अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें साथ ही योग दिवस पर सभी योग को अपनी जीवन शैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। उन्होंने सभी देशवासी एवं प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि योग न केवल शारीरिक, मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करता है बल्कि यह आत्मा को परमात्मा से मिलाने का साधन भी है। योग मनुष्य को दीर्घायु ही नहीं बनाता बल्कि एक स्वस्थ्य जीवन जीने की कला भी है। कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर है, हजारों वर्षों से भारत भूमि पर ऋषि, मुनियों, योगाचार्यों ने योगाभ्यास कर आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त कर अपने जीवन को सर्वोच्च शिखर पर पहुंचाया।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने योग को पूरी दुनिया में पहुंचाने का कार्य किया। उन्हीं के प्रयासों से 11 दिसंबर, 2014 को संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता मिली।

मंत्री जी (AK Sharma) के जौनपुर आगमन पर रास्ते में बदलापुर विधायक रमेश मिश्रा, कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने तहे दिल से सम्मान देकर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।

Related Post

Yamuna Expressway

यमुना एक्सप्रेस-वे बन रहा उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास की धुरी

Posted by - December 29, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में यमुना एक्सप्रेस-वे (Yamuna Expressway) मात्र एक सड़क नहीं बल्कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की…
cm yogi

गोरखनाथ मंदिर में प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक में मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Posted by - April 9, 2022 0
गोरखपुर: तीन दिवसीय गोरखपुर दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने शुक्रवार देर शाम गोरखनाथ मंदिर (Gorakhnath…
शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड

शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड के अधिवेशन में उठी शिया मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग

Posted by - December 8, 2019 0
लखनऊ। ऑल इंडिया शिया पर्सनल लाॅ बोर्ड ने शिया मुसलमानों के लिए आरक्षण की मांग की है। राजधानी लखनऊ में…
Ahmedabad industrialists

यूपी में 41 हजार करोड़ का निवेश करेंगे अहमदाबाद के उद्योगपति

Posted by - January 20, 2023 0
अहमदाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की नीतियों और प्रदेश में आए बड़े बदलाव पर अहमदाबाद के निवेशकों (Ahmedabad industrialists)…
Neha Sharma

‘स्वच्छ विरासत’ में 75 पर्यटक और एतिहासिक धरोहरों को किया गया शामिल: नेहा शर्मा

Posted by - January 12, 2023 0
लखनऊ। स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 2.0 के तहत यूपी को स्वच्छ बनाने को लेकर 14 जनवरी से ‘स्वच्छ विरासत’ (Clean…