International Yoga Day

योग दिवस पर योगी सरकार का अनूठा प्रयास, वृद्धाश्रमों और सर्वोदय विद्यालयों में गूंजे योग के मंत्र

215 0

लखनऊ। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर योगी सरकार (Yogi Government) के समाज कल्याण विभाग ने एक अनूठी पहल की है। प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित वृद्धाश्रमों और जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में विशेष योग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस वर्ष की थीम “योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ” के तहत आयोजित इन कार्यक्रमों में बुजुर्गों, छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने सामूहिक योगाभ्यास में हिस्सा लिया। योग प्रशिक्षकों ने योग के लाभ और जीवन में इसकी महत्ता पर जागरूकता फैलाई, जिससे समाज के वंचित वर्गों को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम बढ़ाया गया।

प्रदेश के सभी 75 जिलों में संचालित वृद्धाश्रमों में रहने वाले 6,500 से अधिक बुजुर्गों ने इस अवसर पर योग विशेषज्ञों के मार्गदर्शन में योगाभ्यास किया। वहीं, सर्वोदय विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने अपने शिक्षकों और प्रशिक्षकों के साथ मिलकर सामूहिक योग कर ‘निरोग जीवन’ का संकल्प लिया।

वृद्धाश्रमों में योग (Yoga) से मिला आत्मबल

योगी सरकार का समाज कल्याण विभाग प्रदेश के प्रत्येक जिले में 150 क्षमता वाले वृद्धाश्रम का संचालन कर रही है। इस अवसर पर वाराणसी वृद्धाश्रम में बीएचयू के योग (Yoga) विशेषज्ञ विनोद कुमार पटेल द्वारा सभी वृद्धजनों और स्टाफ को योग कराया गया और उन्हें नियमित योग से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। महोबा के आधारशिला वृद्धाश्रम में योगाचार्य प्रेम नारायण स्वर्णकार ने विशेष सत्र का संचालन किया। बहराइच के अमीनपुर नगरौर वृद्धाश्रम में योगाचार्य अजय कुमार चौधरी, डॉ. राम गोपाल व अन्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों को सरल योगासन सिखाए। कार्यक्रम में जिला समाज कल्याण अधिकारी सहित कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षकों ने वृद्धजनों को प्रेरित किया कि वे हर दिन योग करें और स्वस्थ जीवन जिएं।

सर्वोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों ने दिखाया उत्साह

योग दिवस के अवसर पर जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालयों में भी योग कार्यक्रमों का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। चकिया, चंदौली स्थित हेतिमपुर विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने सामूहिक योगाभ्यास किया। विद्यार्थियों ने प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, वज्रासन, ताड़ासन जैसे योगासन किए। योग प्रशिक्षकों ने उन्हें एकाग्रता बढ़ाने, मानसिक तनाव को दूर करने और जीवनशैली में अनुशासन लाने की विधियां बताईं। कार्यक्रम के दौरान सभी संस्थानों में योग को जीवनशैली में शामिल करने पर बल दिया गया। प्रशिक्षकों ने बताया कि योग न केवल शरीर को लचीला और मजबूत बनाता है, बल्कि यह मन को भी शांत करता है। विशेष रूप से बुजुर्गों और किशोरों के लिए योग दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है।

समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक कृष्ण प्रसाद ने बताया कि योग दिवस विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, अनुशासन और सेहत को बढ़ाने की दिशा में एक सशक्त पहल है। विभाग द्वारा कक्षा 6 से 12 तक 100 सर्वोदय विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें आवासीय सुविधा, गुणवत्तापरक शिक्षा के साथ-साथ जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग भी दी जाती है।

योग (Yoga) को जन-जन तक पहुंचाने में मिल रही सफलता

योगी सरकार द्वारा योग को जन-जन तक पहुंचाने और इसे रोजमर्रा की दिनचर्या में शामिल करने के प्रयासों को समाज कल्याण विभाग के माध्यम से जमीनी स्तर पर क्रियान्वित किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस जैसे आयोजनों के माध्यम से सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि समाज के हर वर्ग तक स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश पहुंचे। योग दिवस पर प्रदेश भर में समाज कल्याण विभाग की यह पहल न केवल बुजुर्गों को आत्मबल और स्वास्थ्य प्रदान कर रही है, बल्कि विद्यार्थियों को एक सकारात्मक और अनुशासित जीवन की ओर भी प्रेरित कर रही है।

Related Post

Ramesh Chennithala

केरल : चुनाव से तीन दिन पहले कांग्रेस ने केरल सरकार पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप

Posted by - April 2, 2021 0
अलप्पुझा/कन्नूर। केरल में विधानसभा चुनाव से महज तीन दिन पहले कांग्रेस ने शुक्रवार को वाम सरकार पर प्रमुख कॉरपोरेट अडाणी…

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली चुनाव के बुलाई प्रेस कांफ्रेंस, दोपहर 3.30 बजे होगी घोषणा

Posted by - January 6, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा के लिए निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन भवन में प्रेस कांफ्रेंस बुलाई…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस

लोकतंत्र में सहमति, असहमति बुनियादी सिद्धांत : उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू

Posted by - December 29, 2019 0
हैदराबाद। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को हैदराबाद में कहा कि संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) और राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर…
Ganga Expressway

सीएम योगी की सौगात, 15 दिन तक टोल-फ्री रहेगा गंगा एक्सप्रेसवे

Posted by - May 1, 2026 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनहित में बड़ा निर्णय लेते हुए गंगा एक्सप्रेसवे (Ganga Expressway) को कमर्शियल ऑपरेशन डेट…
kalptaru buildtech

कल्पतरु बिल्डटेक के खिलाफ ED ने दर्ज किया मनी लांड्रिंग का केस

Posted by - March 16, 2021 0
लखनऊ। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आगरा में निवेशकों की गाढ़ी कमाई हड़पने वाले बिल्डर के विरुद्ध मनी लांड्रिंग का केस…