CM Nayab Singh Saini

देसी गाय की खरीद पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी- सीएम नायब सैनी

231 0

हिसार: हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने बड़ी घोषणा की। गुरुग्राम और हिसार में खास मंडी बनेगी। इस दौरान ने कहा कि प्राकृतिक खेती और जैविक खेती से उत्पादित गेहूं, धान, दालों जैसे उत्पादों के लिए प्राकृतिक और जैविक मंडी गुरुग्राम में बनेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक तथा जैविक खेती से उत्पादित फल, सब्जियों के लिए हिसार में भी प्राकृतिक खेती और जैविक मंडी की स्थापना होगी। हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के तहत प्राकृतिक तथा जैविक खेती के उत्पादकों को उनकी उपज के मूल्य निर्धारण के लिए हरियाणा में एक समिति बनेगी।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने कहा कि प्राकृतिक खेती से प्राप्त उत्पादों की ब्रांडिंग और पैकेजिंग के लिए प्रति किसान 20 हजार रुपये प्रदान किए जाएंगे। प्राकृतिक और जैविक खेती की उपज की जांच हेतु प्रयोगशालाएं भी स्थापित की जाएगी। स्थापित होने वाली प्रयोगशालाएं किसानों की फसल की निःशुल्क जांच करेंगी।

खंड पूंडरी, जिला कैथल में कृषि विभाग की 53 एकड़ भूमि प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को नीलामी के आधार पर पट्टे पर दी जाएगी। प्रत्येक पंचायत में पंचायती भूमि में से 10 प्रतिशत भूमि या कम से कम एक एकड़ भूमि प्राकृतिक खेती के लिए आरक्षित की जाएगी, यह भूमि केवल भूमिहीन किसानों को नीलामी के माध्यम से दी जाएगी।

देसी गाय की खरीद पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी- सीएम नायब सैनी

सीएम नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि सरकारी और पंचायती जमीन पर जो भी किसान प्राकृतिक खेती करेगा, उनके लिए भी ऐलान किया। ऐसे किसानों को प्राकृतिक खेती योजना के तहत वित्तीय प्रोत्साहन के रूप में कच्चे माल के भंडारण और संस्करण के लिये चार ड्रम की खरीद के लिए 3 हजार रुपये प्रति किसान दिया जाएगा। इसके अलावा एक देसी गाय की खरीद पर 30 हजार रुपये की सब्सिडी दी जाएगी।

Related Post

CM Yogi

शाह की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक शुरू, सीएम योगी सहित कई मंत्री शामिल

Posted by - October 7, 2023 0
देहारादून। उत्तराखंड के टिहरी जिले के नरेंद्र नगर में मध्य क्षेत्रीय परिषद बैठक शुरू हो गई है। केंद्रीय गृह मंत्री…
CM Yogi

आर्थिक स्वावलंबन की ओर अग्रसर हुए देश के युवा : योगी आदित्यनाथ

Posted by - March 5, 2023 0
लखनऊ। कौशल विकास और उद्यमशीलता मंत्रालय (एमएसडीई) के तत्वावधान में राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (एनएसडीसी) के सहयोग से उत्तर प्रदेश…
CM Yogi

संपत्तियों के लंबित भुगतान वसूलने के लिए लागू करें ओटीएस योजना: सीएम योगी

Posted by - February 5, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग की बैठक में लंबित आवासीय और…
Vice Presidential election

उपराष्ट्रपति चुनाव: जगदीप धनखड़ से कौन लेगा टक्कर, आज विपक्ष करेगा ऐलान

Posted by - July 17, 2022 0
नई दिल्ली: देश में उपराष्ट्रपति चुनाव (Vice Presidential election) के लिए बीजेपी ने शनिवार को बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़…
cm yogi

Mission Rojgar: योगी सरकार ने वन विभाग में अब तक लगभग 900 युवाओं को दिया है नियुक्ति पत्र

Posted by - September 9, 2024 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) ने ‘मिशन रोजगार’ (Mission Rojgar) के तहत साढ़े सात वर्ष में निष्पक्षता व पारदर्शिता के…