Aerospace and defense investment will get wings in UP

यूपी में एयरोस्पेस और डिफेन्स निवेश को लगेंगे पंख

255 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने डिफेन्स एवं एयरोस्पेस (Aerospace) सेक्टर में भारी निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘एयरोस्पेस तथा रक्षा इकाई एवं रोजगार प्रोत्साहन नीति-2024’ के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को अधिसूचित किया है। इसके अंतर्गत राज्य के 6 डिफेन्स नोड (अलीगढ़, आगरा, लखनऊ, कानपुर, झांसी और चित्रकूट) विकास के केंद्र बनेंगे।

सरकार का मानना है इन क्षेत्रों में एयरोस्पेस (Aerospace) और रक्षा उद्योगों की स्थापना के लिए प्रचुर संभावनाएं हैं। सरकार का लक्ष्य है कि इन नोड्स के माध्यम से प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, स्थानीय उत्पादन और रोजगार के अवसरों में भारी वृद्धि हो।

यूपीडा को मिली ज़िम्मेदारी

उत्तर प्रदेश सरकार ने इस नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को नोडल एजेंसी नामित किया है। इसी क्रम में शासनादेश के तहत एसओपी को लागू किया गया है, जिससे निवेश प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, अनुमोदन की तीव्रता और उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण सुनिश्चित किया जा सकेगा।

यह नीति न केवल ‘मेक इन इंडिया’ पहल को मजबूती देगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार के नए द्वार भी खोलेगी।

Related Post

Gajendra Singh Shekhawat

उप्र के मुख्यमंत्री ने कुंभ को दिव्य और भव्य बनाने में नहीं छोड़ी कोई कसर: गजेंद्र सिंह शेखावत

Posted by - January 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने आज महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले के…
CM Yogi

आज नौकरियों में भाई-भतीजावाद नहीं, पारदर्शी चयन होता है: सीएम योगी

Posted by - April 22, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज (शनिवार) यहां सिग्नेचर बिल्डिंग में राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के…
Dr AK Srivastava

बीमार लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने वाले डॉ एके श्रीवास्तव को लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ने किया सम्मानित

Posted by - September 8, 2024 0
लखनऊ। राजाजीपुरम में कोठारी बंधु के पास मशहूर डाक्टर ए. के. श्रीवास्तव (Dr AK Srivastava) को लखनऊ जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन के…
CM Yogi did Rudrabhishek in Gorakhnath temple

गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, विश्व कल्याण की कामना की

Posted by - February 18, 2023 0
गोरखपुर। महाशिवरात्रि (Mahashivaratri) के दिन गोरक्षनगरी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने आवास में ही रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) किया।…
uttar pradesh

देश को 5 ट्रिलियन डाॅॅलर इकॉनमी बनाने में उत्तर प्रदेश निभा रहा अहम भूमिका

Posted by - August 14, 2022 0
लखनऊ। पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में देश के कई प्रदेश अलग-अलग क्षेत्रों में खुद को…