CM Vishnu Dev Sai

विष्णुदेव साय ने ITBP कैंप में जवानों से की मुलाकात, वीरता को किया नमन

196 0

सीतागांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने शुक्रवार को सीतागांव स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) कैंप का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की रक्षा में तैनात वीर जवानों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने जवानों के साथ संवाद स्थापित करते हुए उनकी सेवाओं की सराहना की और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, वीरता एवं समर्पण को नमन किया।

मुख्यमंत्री (CM Vishnudev Sai) ने कैंप में विज़िटर बुक में अपने भाव व्यक्त किए और लिखा कि देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात जवानों का योगदान अमूल्य है।

उन्होंने (CM Vishnudev Sai) कहा कि जवानों की सेवा, साहस और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। मुख्यमंत्री साय की इस यात्रा को जवानों ने भी उत्साहपूर्वक स्वागत किया। ITBP अधिकारियों ने उन्हें कैंप की गतिविधियों एवं सुरक्षा इंतजामों की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने जवानों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया और कहा कि सरकार उनके कल्याण के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

Related Post

Teacher honored with Shailesh Matiyani State Educational Award

शिक्षक बच्चों में किताबें पढ़ने की आदत विकसित करें और उन्हें खेल, संस्कृति तथा रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ें – राज्यपाल

Posted by - September 5, 2025 0
देहरादून: शिक्षक दिवस (Teacher’s Day) के अवसर पर शुक्रवार को राजभवन में ‘‘शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार’’ (Shailesh Matiyani State…
बीजेपी में फूट

अजित पवार के साथ सरकार बनने पर बीजेपी में फूट, एकनाथ बोले- समर्थन लेना थी भूल

Posted by - November 27, 2019 0
मुंबई। महाराष्ट्र में एनसीपी नेता अजित पवार के साथ सरकार गठन को लेकर बीजेपी में विरोध के स्वर सुनाई दे…