Bribe

धामी सरकार का 1064 विजिलेंस टोल फ्री नंबर बना प्रदेशवासियों के लिए वरदान

202 0

उत्तराखण्ड में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) द्वारा चलाए जा रहे सख्त अभियान के अंतर्गत एक और बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। सतर्कता अधिष्ठान की टीम ने आज देहरादून स्थित पटेलनगर थाना क्षेत्र के आईएसबीटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक देवेन्द्र खुगशाल को एक लाख रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

शिकायतकर्ता द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि एक भूमि विवाद की जांच चौकी प्रभारी के पास लंबित है, जिसमें उन्होंने गैंगस्टर एक्ट लगाने की धमकी देकर पाँच लाख रुपये की रिश्वत (Bribe) की मांग की। सतर्कता अधिष्ठान ने गुप्त जांच के बाद तत्परता से जाल बिछाकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

पिछले तीन सालों में अब तक 150 से ज्यादा आरोपियों को धामी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में जेल भेज चुकी है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड के संकल्प पर दृढ़ है। जो भी अधिकारी या कर्मचारी जनता का शोषण करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। जनता को न्याय दिलाना हमारी प्राथमिकता है।

Related Post

कैटरीना कैफ

घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की हेल्प करेंगी कैटरीना कैफ, उठाया ये कदम

Posted by - May 15, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड की बार्बी गर्ल कैटरीना कैफ घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं की मदद करने के लिये आगे आई हैं।…
आईआईटी गुवाहाटी

आईआईटी गुवाहाटी की ये मशीन सार्वजनिक इलाकों को करेगी कोरोना से ‘संक्रमण मुक्त’

Posted by - April 7, 2020 0
नई दिल्ली। आईआईटी गुवाहाटी ने कोरोना से लड़ने के लिए एक ऐसी सस्ती मशीन तैयार की है, जिसके जरिये इलाकों…
Sanjay Raout

महाराष्ट्र : सामना में लेख पर घिरे संजय राउत को अजित पवार और नवाब मलिक ने दी नसीहत

Posted by - March 28, 2021 0
मुंबई। शिवसेना के मुखपत्र सामना में निलंबित पुलिस अधिकारी सचिन वाजे और गृह मंत्री अनिल देशमुख के संबंध के बारे…
Reliance Jio

क्रिकेट फैंस के लिए रिलायंस जियो लाया ‘जियो क्रिकेट प्ले अलॉन्ग’

Posted by - September 20, 2020 0
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल-2020 ) में खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक भी मैच में अपना खेल दिखा सकें। इसके…