CM Yogi

पहलगाम आतंकी हमले में मृत शुभम द्विवेदी के पिता से बातकर सीएम योगी ने व्यक्त की संवेदनाएं

238 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) में मृत कानपुर के शुभम द्विवेदी (Shubham Trivedi) को श्रद्धांजलि अर्पित की है। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। मुख्यमंत्री ने अपने पोस्ट में लिखा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में कायरतापूर्ण आतंकी हमले में जनपद कानपुर के शुभम द्विवेदी जी का निधन अत्यंत दुखद है।” उन्होंने शुभम के पिता संजय द्विवेदी से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और इस दुख की घड़ी में उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से परिवार को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने प्रदेश के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शुभम द्विवेदी के पार्थिव शरीर को पूरे सम्मान के साथ उनके गृह जनपद कानपुर पहुंचाया जाए। उन्होंने प्रभु श्री राम से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहने की शक्ति प्रदान करें। मुख्यमंत्री ने कहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार शुभम के परिवार के साथ पूरी तरह से खड़ी है और उनकी हरसंभव मदद के लिए प्रतिबद्ध है।

बता दें कि पहलगाम हिंसा में आतंकवादियों की गोली का शिकार हुए शुभम द्विवेदी के घर शोक का माहौल है। अभी 2 महीने पहले ही 12 फरवरी को उनकी शादी हुई थी। मंगलवार को पहलगाम में आतंकियों ने शुभम को उनकी पत्नी के सामने ही गोली मार दी। शुभम के पिता संजय द्विवेदी सीमेंट के कारोबारी हैं।

Related Post

genome sequencing

प्रदेश के अस्‍पतालों में बढ़ाया जाएगा जीनोम सिक्वेंसिंग का दायरा

Posted by - January 4, 2022 0
लखनऊ। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट के परीक्षण के लिए प्रदेश में जीनोम सिक्वेंसिंग (genome sequencing) की सुविधा का लगातार…
CM Dhami

सीएम धामी ने पर्वतीय महापरिषद भवन के बहुउद्देश्यीय हाॅल का किया लोकार्पण

Posted by - January 31, 2023 0
लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर विस्तार स्थित पर्वतीय महापरिषद भवन के बहुउद्देश्यीय हाॅल का आज यानि मंगलवार को उत्तराखण्ड के…
Kashi

श्रीकाशी विश्वनाथ धाम का लोकार्पण प्रधानमंत्री मोदी रेवती नक्षत्र में खास मुर्हूत

Posted by - December 13, 2021 0
श्री काशी विश्वनाथ धाम (Shri Kashi Vishwanath Dham) का लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रेवती नक्षत्र में भार्गव मुहूर्तानुसार श्लेषा नाड़ी…