CM Yogi expressed grief

करुणा, विनम्रता और उदात्त सेवा भावना के लिए सदैव याद रहेंगे पोप फ्रांसिस: योगी

181 0

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पोप फ्रांसिस (Pope Francis) के निधन पर शोक जताया। मुख्यमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उनके निधन को अपूर्णीय क्षति बताते हुए लिखा कि पोप फ्रांसिस को करुणा, विनम्रता और उदात्त सेवा भावना के लिए सदैव याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने लिखा कि कैथोलिक ईसाई समुदाय के सर्वोच्च धर्मगुरु आदरणीय पोप फ्रांसिस का निधन अत्यंत दुःखद एवं आध्यात्मिक जगत की अपूरणीय क्षति है। शोक की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं वैश्विक कैथोलिक समुदाय के साथ हैं।

शोकाकुल अनुयायियों को दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें ईश्वर

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने लिखा कि पोप फ्रांसिस को करुणा, विनम्रता और उदात्त सेवा भावना के लिए सदैव याद किया जाएगा। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति एवं उनके शोकाकुल अनुयायियों को यह अथाह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शांति!

Related Post

CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी ने महाकुम्भ के सम्बंध में की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर दिये निर्देश

Posted by - July 20, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सर्किट हाउस में महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को स्वच्छ, सुरक्षित,…
AK Sharma

देश में बनी वस्तुओं वस्तुओं से प्रेम अमर शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: एके शर्मा

Posted by - August 7, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि देश में बनी वस्तुओं, संस्कृति,कला एवं मातृभूमि…