Environment Protection

सीएम योगी के आह्वान पर छात्र बनेंगे पर्यावरण रक्षा के दूत

258 0

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पर्यावरण संरक्षण (Environment Protection) को लेकर बड़ी पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के आह्वान पर अब स्कूलों से लेकर विश्वविद्यालयों तक के छात्र-छात्राएं पर्यावरण बचाने के लिए जनजागरूकता अभियान चलाएंगे। इसके तहत नुक्कड़ नाटक, कठपुतली, रैली, प्रतियोगिताओं और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर इस मिशन को लेकर पूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। इसके लिए बाकायदा निदेशक पर्यावरण (Environment) को एक पत्र भेजा गया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के हर कोने में पर्यावरण जागरूकता की अलख जगाई जाएगी।

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मोटिवेट किया जाएगा

इस अभियान की सबसे रोचक बात होगी कलात्मक जागरूकता। सड़क किनारे नुक्कड़ नाटकों में दिखाया जाएगा कि प्लास्टिक का कचरा कैसे नदियों को मार रहा है। कठपुतलियों के माध्यम से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को मोटिवेट किया जाएगा। इसके साथ ही स्थानीय मेलों में इको-फ्रेंडली प्रदर्शनियां लगेंगी।

बच्चे बताएंगे कि घर में प्लास्टिक का उपयोग कैसे कम किया जाए

स्कूली बच्चों को इस मुहिम का यंग फेस बनाया जाएगा। उनके लिए पोस्टर प्रतियोगिता में प्रकृति को लेकर विभिन्न विषय होंगे। भाषण प्रतियोगिताओं में बच्चे बताएंगे कि घर में प्लास्टिक का उपयोग कैसे कम किया जाए। क्विज में पर्यावरण से संबंधित प्रश्न पूछा जाएगा। जीतने वाले बच्चों को इको-फ्रेंडली गिफ्ट दिए जाएंगे।

रेडियो से लेकर होर्डिंग्स तक गूंजेगा संदेश

पर्यावरण (Environment) का संदेश लोगों तक पहुंचने के लिए हर बेहतर माध्यम का इस्तेमाल किया जाएगा। आकाशवाणी और दूरदर्शन पर दिखाया जाएगा कि कैसे प्लास्टिक मुक्ति से किसी नदी को पुनर्जीवित किया जा सकता है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी संदेश वायरल किया जाएगा। इसके साथ ही होर्डिंग्स पर तमाम संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरुक किया जाएगा।

प्रदेश स्तर पर चलाया जाएगा व्यापक अभियान

पर्यावरण (Environment) , वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉक्टर अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर पर्यावरण को लेकर पूरे प्रदेश में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में प्रदूषण के खिलाफ युद्धस्तर की तैयारी की जा रही है। प्रदूषण के कारण बढ़ रहे तापमान को नियंत्रित करने के लिए बड़े पैमाने पर पौधे लगाए जाएंगे।

Related Post

Vandana started working in soft toys after taking training under ODOP.

झांसी की वंदना के सपनों को ODOP ने लगाए पंख, IITF में लगाएंगी सॉफ्ट टॉयज की प्रदर्शनी

Posted by - November 13, 2025 0
झांसी। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन और सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देशन और उत्साहवर्धन ने उत्तर प्रदेश सहित देशभर के बहुत सारे…
CM Yogi celebrated Janmashtami at Gorakhnath temple

सीएम योगी ने गोरखनाथ मंदिर के गर्भगृह में पूजा-अर्चना कर मनाई जन्माष्टमी

Posted by - September 8, 2023 0
गोरखपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (Janmashtami) का पावन पर्व गोरखनाथ मंदिर में यूपी के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने…
AK Sharma

एके शर्मा ने कम्यूनिटी हाल बकवल को दी 29 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

Posted by - April 4, 2023 0
मऊ/लखनऊ। प्रदेश के  नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  आज शाम को नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल…