Ban on illegal slaughterhouses and meat sale near religious places

योगी सरकार का सख्त फैसला: धार्मिक स्थलों के पास अवैध बूचड़खानों और मांस बिक्री पर प्रतिबंध

137 0

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने अवैध बूचड़खानों (Slaughterhouses) को बंद करने और धार्मिक स्थलों के 500 मीटर के दायरे में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का सख्त आदेश जारी किया है। नगर विकास विभाग के प्रमुख सचिव अमृत अभिजात ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस आयुक्तों और नगर आयुक्तों को बूचड़खानों को तत्काल बंद करने और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पर प्रतिबंध लागू करने के निर्देश दिए हैं।

पुराने आदेशों की पुनर्बहाली

2014 और 2017 में जारी आदेशों का हवाला देते हुए योगी सरकार ने स्पष्ट किया है कि अवैध पशु वध और धार्मिक स्थलों के पास मांस बिक्री पूरी तरह प्रतिबंधित होगी। इस फैसले को प्रभावी बनाने के लिए जिलाधिकारियों की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समितियों का गठन किया गया है।

इनमें पुलिस, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पशुपालन विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग, स्वास्थ्य विभाग और खाद्य सुरक्षा प्रशासन के अधिकारी शामिल होंगे।

राम नवमी पर विशेष निगरानी

6 अप्रैल 2025 को राम नवमी के दिन विशेष प्रतिबंध लागू होगा, इस दिन पशु वध और मांस की बिक्री पूरी तरह बंद रहेगी। यूपी नगर निगम अधिनियम 1959 और खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2006 एवं 2011 के प्रावधानों के तहत, योगी सरकार ने अधिकारियों को उल्लंघन करने वालों पर कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

Related Post

CM Yogi

प्राकृतिक बालू मोरम का बेहतर विकल्प होगा ‘एम-सैंड’, शीघ्र घोषित होगी नीति : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - June 28, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने नदी रेत और मोरम के स्थान पर ‘एम-सैंड’ (मैन्युफैक्चर्ड सैंड) को प्रोत्साहित करने…
CM Yogi

कांग्रेस घुसपैठियों को देना चाहती है आमजन की संपत्तियां : योगी

Posted by - April 25, 2024 0
लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को मीडिया से बातचीत के दौरान कांग्रेस पर खूब बरसे। उन्होंने कहा कि…
AK Sharma

एके शर्मा ने हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में की साफ-सफाई, श्रद्धालुओं के किया सुन्दरकाण्ड का पाठ

Posted by - January 16, 2024 0
सिद्धार्थनगर। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मंगलवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जिले के हनुमानगढ़ी…