CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

190 0

रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने गुरुवार को तीर्थयात्रा योजना के तहत विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह योजना डॉ. रमन सिंह की सरकार में शुरू हुई थी लेकिन कांग्रेस सरकार के दौरान इसे बंद कर दिया गया था। अब इसे फिर से शुरू किया गया है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने इसे ऐतिहासिक क्षण बताया और कहा कि 60 साल से अधिक उम्र के बुजुर्गों को तीर्थयात्रा का लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा, “हम मोदी की गारंटी को पूरा कर रहे हैं। इस योजना में 19 प्रमुख तीर्थस्थल शामिल किए गए हैं, ताकि वे बुजुर्ग जो आर्थिक या शारीरिक कारणों से तीर्थयात्रा नहीं कर पाते, वे भी धार्मिक स्थलों के दर्शन कर सकें।” बुजुर्गों की देखरेख के लिए 20 अधिकारी भी उनके साथ जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने बताया कि तीर्थयात्रा के लिए भेजी गई ट्रेन के सभी कोच एसी होंगे। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार पहले ही ‘रामलाल दर्शन योजना’ के तहत 22,000 से अधिक लोगों को तीर्थस्थलों के दर्शन करवा चुकी है। इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और रायपुर जिले के सभी विधायक भी मौजूद रहे। इस विशेष ट्रेन से रायपुर और बलौदाबाजार जिलों के 800 बुजुर्ग तीर्थयात्रा के लिए रामेश्वरम, मदुरई और तिरुपति रवाना हुए।

महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने योजना को पुनः शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि साय सरकार सभी नागरिकों के सामाजिक, धार्मिक और मानसिक उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने यह भी बताया कि विधवा और परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना के तहत तीर्थयात्रा कर सकेंगी।

उन्होंने कहा, “हमारी सरकार चाहती है कि छत्तीसगढ़ का हर नागरिक अपने आराध्य के दर्शन कर सके। तीर्थयात्रा योजना आस्था और संस्कृति की सेवा का संगम है।”

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

चिकित्सकों की अटूट सेवा भावना का स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में है अटूट योगदान: CM साय

Posted by - July 1, 2025 0
रायपुर। चाहे कोरोना महामारी का संकट रहा हो या दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की चुनौती, हमारे…
CM Vishnudev Sai

सीएम विष्णुदेव साय ने ज्वालामुखी शक्तिपीठ में की पूजा-अर्चना

Posted by - March 1, 2024 0
रायपुर/सिंगरौली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मध्यप्रदेश के सिंगरौली प्रवास के दौरान शक्ति नगर स्थित ज्वालामुखी शक्तिपीठ…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय की संवेदनशील पहल पर समिति प्रबंधकों और कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त

Posted by - November 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) की संवेदनशील पहल पर प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के प्रबंधकों और कर्मचारियों…
CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री ने ली जल संसाधन विभाग की बैठक, अधिकारियों को दिये सख्त निर्देश

Posted by - November 8, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में जल संसाधन विभाग की…