Summer Camp

समर कैंप में खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही एक्स्ट्रा एक्टिविटीज में पारंगत होंगे परिषदीय स्कूलों के छात्र

174 0

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों के बच्चे अब गर्मी की छुट्टियों में समर कैंप (Summer Camp) के जरिए खेल-खेल में पढ़ाई के साथ ही एक्स्ट्रा एक्टिविटीज से जुड़ सकेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। 20 मई से 15 जून के बीच चुनिंदा विद्यालयों में समर कैंप (Summer Camp) आयोजित किए जाएंगे, जहां बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों, स्किल और नई-नई गतिविधियों से जोड़ा जाएगा।

सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर समर कैंप (Summer Camp) सुबह के समय शुरू होंगे और डेढ़ घंटे तक चलेंगे। इस दौरान बच्चों के समग्र विकास के लिए आनंददायक और रचनात्मक गतिविधियों पर जोर दिया जाएगा। शिक्षा मित्र, अनुदेशक और शिक्षकों की देखरेख में कैंप का संचालन होगा, जिसमें एनजीओ और स्नातक वालंटियर्स भी सहयोग करेंगे।

पोषण के साथ सीखने का अनूठा अनुभव

कैंप (Summer Camp) में बच्चों को खानपान की सुविधा भी मिलेगी। सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तहत गुड़ चिक्की, बाजरे का लड्डू, रामदाना लड्डू, गुड़-चना और लैया पट्टी जैसी पौष्टिक चीजें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसका उद्देश्य बच्चों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुए सीखने के लिए प्रेरित करना है।

इन गतिविधियों से होगा बच्चों का विकास

समर कैंप (Summer Camp) में फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (एफएलएन) पर आधारित गतिविधियों के साथ-साथ जीवन कौशल, व्यक्तित्व विकास, योग, खेलकूद, विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग, कला-सांस्कृतिक कार्यक्रम और पर्यावरण जागरूकता जैसे विषय शामिल होंगे। यह बच्चों को नई दिशा देने का एक सुनहरा अवसर होगा।

200 करोड़ रुपये का बजट प्रस्तावित

योगी सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए 200 करोड़ रुपये के व्यय का अनुमान लगाया है। यह पहल न केवल बच्चों के शैक्षिक विकास को बढ़ावा देगी, बल्कि उनकी छिपी प्रतिभाओं को निखारने में भी मददगार साबित होगी।

Related Post

Pension

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना को मिली नई गति

Posted by - December 29, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित राष्ट्रीय वृद्धावस्था…
AK Sharma

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विरासत एवं विकास के साथ प्रगति पथ पर अग्रसर है उप्र: एके शर्मा

Posted by - January 24, 2025 0
जौनपुर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) जी शुक्रवार को अपने प्रभार जनपद जौनपुर…
Students returned safely from Manipur to UP

मणिपुर से सुरक्षित यूपी लौटे 62 छात्र, दो दिन में बाकी छात्रों की भी सकुशल होगी वापसी

Posted by - May 9, 2023 0
लखनऊ। योगी सरकार (Yogi Government) मणिपुर (Manipur) की वर्तमान परिस्थितियों के चलते प्रदेश के छात्रों को सुरक्षित निकालने में जुट…