Haryana Nikay Chunav

हरियाणा निकाय चुनाव में बीजेपी की सुनामी, कांग्रेस खाल हाथ

168 0

नई दिल्ली। हरियाणा निकाय चुनाव (Haryana Nikay Chunav) के नतीजे घोषित हो रहे हैं। बुधवार सुबह 8 बजे मतगणना शुरू हो गई है। राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) चुनावी दौर से गुजरे 10 में से 9 नगर निगमों में जीत दर्ज करने में सफल हुई है। वहीं, एकमात्र मानेसर निर्दलीय के खाते में गया। जबकि, कांग्रेस के हाथ खाली रहे। 2 मार्च को हुई वोटिंग के दौरान 51 लाख पात्र मतदाताओं में से 46 फीसदी ने अधिकार का इस्तेमाल किया था।

पानीपत नगर निगम के चुनाव अलग से कराए गए थे। अब तक 26 वार्ड सदस्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। इनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, करनाल और भावना की सीटें शामिल हैं।

मानेसर निगम में निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. इंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को हराया। इंद्रजीत यादव ने खुद को केंद्रीय राज्यमंत्री व गुरुग्राम से भाजपा सांसद राव इंद्रजीत की करीबी बताकर प्रचार किया था।

वहीं, भाजपा रोहतक, हिसार, करनाल, अंबाला, सोनीपत और फरीदाबाद नगर निगम में मेयर का चुनाव जीत गई है। कांग्रेस सभी निगमों में पीछे है।

कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट के विधानसभा क्षेत्र जुलाना की नगर पालिका में चेयरमैन पद के लिए भाजपा के डॉ. संजय जांगड़ा ने जीत दर्ज की है। फतेहाबाद जिले की जाखल मंडी नगर पालिका में निर्दलीय उम्मीदवार विकास कुमार चेयरमैन बन गए हैं।

Related Post

मजदूरों के हिस्से पर भी लूट! पिछले चार सालों मे मनरेगा की योजनाओं में 935 करोड़ की ठगी

Posted by - August 21, 2021 0
कोरोना संकट के बीच जहां मनरेगा शहरों से लौटे मजदूरों के लिए सहारा बना वहीं अब खुलासा हुआ कि इसमें…
CM Dhami

सीएम धामी से मिले विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात राजदूत

Posted by - October 17, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में विभिन्न देशों में कार्यरत भारत के सात…

आपस में ही भिड़े नीतीश सरकार 2 मंत्री, जदयू के मंत्री ने कहा- नेता हूं, दलाल नहीं

Posted by - July 4, 2021 0
बिहार में एनडीए सरकार के भीतर सियासी संग्राम जारी है, समाज कल्याण मंत्री मदन साहनी के इस्तीफे पर भाजपा के…
शादी कार्ड पर लिखवाया 'हथियार लाना वर्जित है'

जेल में बंद विधायक रीतलाल यादव ने शादी कार्ड पर लिखवाया- ‘हथियार लाना वर्जित है’

Posted by - January 19, 2020 0
पटना। बिहार के बाहुबली विधान पार्षद रीतलाल यादव की बेटी की शादी की कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा…