CM Yogi

जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता: मुख्यमंत्री

208 0

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में आये बुजुर्ग, महिलाएं, दिव्यांग समेत करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। सभी को आश्वस्त किया कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है, इसलिए हर जरूरतमंद की मदद के लिए सदा खड़े रहें।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने लोगों से कहा कि चिंता न कीजिए, जनता से जुड़ी हर समस्याओं का समाधान होगा। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को संबंधित मामलों के निस्तारण के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Yogi) शुक्रवार सुबह जनता दर्शन में गोरखनाथ मंदिर परिसर में कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक पहुंचे और एक-एक करके सबकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने करीब 200 लोगों से मुलाकात की।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने अधिकारियों से कहा कि जनता की हर पीड़ा का निवारण सरकार की प्रमुख प्राथमिकता है। जनसमस्याओं के समाधान में शिथिलता नहीं होनी चाहिए।

Related Post

Noida International Airport

मुख्यमंत्री योगी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का निरीक्षण,.

Posted by - November 27, 2025 0
गौतमबुद्धनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आज गुरुवार को गौतम बुद्ध नगर के जेवर में निर्माणाधीन…
pm awas yojna

प्रधानमंत्री आवास के कब्जे या भुगतान की हर समस्या दूर करेगी योगी सरकार

Posted by - April 20, 2025 0
लखनऊ : प्रधानमंत्री आवास योजना (PM Awas Yojna) के अंतर्गत आवंटियों को भवन कब्जा, भुगतान और अन्य औपचारिकताओं में आ…
CM Yogi

योगीराज में हुई पारदर्शिता का परिणाम है कि युवाओं का भविष्य ‘मंगल’ है

Posted by - December 5, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) की देन है कि नौकरियां सिर्फ और सिर्फ पात्रता और पारदर्शिता…
आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं होली को शांतिपूर्ण मनाने पंचायत चुनाव का सहयोग

आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं होली को शांतिपूर्ण मनाने पंचायत चुनाव का सहयोग

Posted by - March 4, 2021 0
डीसीपी दक्षिणी के निर्देश पर बुधवार को नगराम थाने पर आगामी त्यौहार महाशिवरात्रि एवं होली को सौहार्दपूर्ण व शांतिपूर्ण मनाने…