CM Yogi

अंसल ग्रुप के दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे: मुख्यमंत्री

190 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को बजट सत्र के दौरान विधानसभा में अंसल ग्रुप (Ansal Group) के मामले पर समाजवादी पार्टी को जमकर आड़े हाथों लिया। साथ ही उन्होंने सदन के माध्यम से प्रदेश के होम बायर्स के साथ धोखाधड़ी करने वाले बिल्डर्स को कड़ी चेतावनी भी दी।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि अंसल ने एक भी होम बायर के साथ धोखा किया तो उसकी सारी संपत्ति जब्त कर लेंगे। दोषियों को पाताल से भी खोजकर लाएंगे और उन्हें सजा दिलाएंगे। सीएम योगी ने कहा कि अंसल ग्रुप सपा का ही नमूना है।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि अंसल ग्रुप सपा की ही उपज थी। सपा के समय ही अंसल की अवैध मांगों को पूरा किया गया और निवेशकों एवं होम बायर्स के साथ धोखा किया गया। ये सारे काम समाजवादी पार्टी की सरकार के समय में हुए थे। सपा सरकार ने अंसल की सीमा को बढ़ाया था। हमारी सरकार ने अंसल की सीमा को घटाया।

उन्होंने (CM Yogi) आगे कहा कि अब हमारी सरकार ने अंसल पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। उस पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश दे दिया गया है। हमारी सरकार सबको यह गारंटी देगी कि प्रत्येक बायर्स को उनका पैसा वापस मिल जाए।

Related Post

CM Yogi

थारू जनजाति की बेटियों का चयन निष्पक्ष प्रक्रिया का जीवंत उदाहरण- सीएम योगी

Posted by - August 27, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को लोक भवन सभागार में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा…
CM Yogi

आज दुनियाभर के पर्यटकों को लुभा रहा यूपी : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 27, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विश्व पर्यटन दिवस (World Tourism Day) पर प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामनाएं दी। उन्होंने…
Pushkar Singh

उत्तराखण्ड में रोड़ कनेक्टिविटी लगातार हो रही मजबूत: पुष्कर सिंह धामी

Posted by - March 31, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) ने पांवटा साहिब-बल्लुपुर राजमार्ग के उन्नयन व फोरलेन हेतु वित्तीय स्वीकृति दिए…