CM Bhajan Lal

मुख्यमंत्री ने आमजन की परिवेदनाओं को सुना, अधिकारियों को शीघ्र निस्तारण के दिए निर्देश

166 0

भरतपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) शनिवार को भरतपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री से जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने सर्किट हाउस में आत्मीय मुलाकात की। संगठनों के प्रतिनिधियों एवं आमजन ने राज्य बजट वर्ष 2025-26 में भरतपुर एवं डीग जिले को दी गई सौगातों के लिए श्री शर्मा का आभार भी जताया।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) से नन्हें जूडो कराते खिलाड़ियों ने मुलाकात कर प्रतियोगिता में जीते अपने मेडल्स दिखाए। मुख्यमंत्री ने बच्चों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने सर्किट हाउस में जनसुनवाई भी की और संबंधित अधिकारियों को आमजन की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढ़म, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, लघु उद्योग भारती, बृज हनी, ब्रह्माकुमारीज संस्था के सदस्य, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे। इससे पहले भरतपुर पहुंचने पर हैलीपेड पर मुख्यमंत्री शर्मा का स्थानीय जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वागत किया।

Related Post

PM Modi gave 1200 crore aid to Uttarakhand

PM मोदी ने उत्तराखंड को दी 1200 करोड़ मदद, लोगों का हालचाल भी जाना

Posted by - September 11, 2025 0
देहारादून। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) उत्तराखंड पहुंचे लेकिन मौसम खराब होने के कारण आपदाग्रस्त इलाके का हवाई…
पंचकल्याणक महोत्सव

पंचकल्याणक महोत्सव : मुनिश्री सौरभ सागर ने कहा कि हर पल जपते रहो प्रभु नाम

Posted by - February 15, 2020 0
लखनऊ। गुडम्बा जैन मन्दिर में मुनिश्री सौरभ सागर जी महाराज के सानिध्य में चल रहे पंचकल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन…
एसएन श्रीवास्तव

दिल्ली के नए पुलिस आयुक्त एसएन श्रीवास्तव बोले-पहली प्राथमिकता शांति बहाली

Posted by - February 29, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में शनिवार को कार्यभार संभालने के बाद एसएन श्रीवास्तव ने पत्रकारों से पहली…
LAC पर तनाव घटने से उछला शेयर बाजार

LAC पर तनाव घटने से उछला शेयर बाजार, 519 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 35,430 पर बंद

Posted by - June 23, 2020 0
नई दिल्ली। चीन गलवान में पीछे हटने को तैयार हो गया है। सोमवार को हुई दोनों पक्षों की बातचीत सकारात्मक…