AK Sharma

बिजली के निजीकरण पर विपक्ष द्वारा फैलाये जा रहे भ्रामक बातों पर जनता को विश्वास नहीं: एके शर्मा

233 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने सोमवार को विधान परिषद में निजीकरण के सवाल पर विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि उ0प्र0 में पहली बार सन 1993 में निजीकरण की प्रक्रिया नोयडा में शुरू की गयी थी और सन 2010 में टोरेंट को भी फ्रेन्चाइजी मिली। ये दोनों कार्य विपक्ष की सरकार के दौरान हुए। लेकिन अब विपक्ष बिजली के निजीकरण या पीपी माडल पर भ्रामक अफवाहें फैलाकर जनता को गुमराह कर रहा है। फिर भी जनता का विश्वास सरकार के साथ ही है।

ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि संवैधानिक एवं प्रस्थापित व्यवस्था के तहत आरक्षण की व्यवस्था बदस्तूर जारी रहेगी। किसी भी विद्युत कार्मिक का अहित नहीं होने जा रहा। सभी के हितों का पूरा ध्यान दिया जायेगा।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि जो विद्युत वितरण कंपनियां अच्छा कार्य कर रही हैं, उनके कार्यों में कोई हस्तक्षेप नहीं किया जा रहा है। जहां समस्या आ रही है जैसे कि पूर्वांचल एवं दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगमों में उनमें ही सुधार की प्रक्रिया की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्वाध विद्युत आपूर्ति के लिए जो भी आवश्यक कदम उठाने पड़ेगे, उस पर कार्य किया जायेगा।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने भ्रष्टाचार के मामलों पर कहा कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार की रोकथाम के लिए थर्ड पार्टी जांच की व्यवस्था पहली बार शुरू की गयी है। पहले इस प्रकार की व्यवस्था नहीं थी। कार्यों के साथ-साथ गुणवत्ता की भी जांच चलती रहती है। यह पूरी प्रक्रिया वैज्ञानिक पद्धति से कराई जाती है। भ्रष्टाचार पर 10 जूनियर इंजीनियर तथा 01 सहायक इंजीनियर को चार्जशीट दिया गया और 02 जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड भी किया गया है तथा इसमें संलिप्त एक कार्यदायी संस्था को एक वर्ष के लिए प्रतिबंधित भी कर दिया गया है।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि बिजली विभाग में कर्मचारियों के हित का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है और आरक्षण की भी संवैधानिक व्यवस्था लागू है।

Related Post

CM Yogi did worship at Shiv Baba Dham

20 से 25 हजार की आबादी वाले बाजारों को बनाया जा सकता है नगर पंचायत : मुख्यमंत्री

Posted by - June 16, 2025 0
अम्बेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को कटेहरी में आयोजित एक भव्य समारोह में जनपद के सर्वांगीण विकास…
Tribal

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में लखनऊ में जनजाति भागीदारी उत्सव का आयोजन

Posted by - November 14, 2025 0
लखनऊ। धरती आबा, बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान…
भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल

मेरठ से भाजपा सांसद राजेंद्र अग्रवाल का कोर्ट में सरेंडर, जानें क्या था मामला?

Posted by - February 25, 2020 0
नई दिल्ली। मेरठ के भाजपा सांसद राजेन्द्र अग्रवाल ने कानून के उल्लंघन के मुकदमे में मंगलवार को विशेष न्यायधीश पंकज…
Yogi

ट्विटर पर 23 करोड़ यूजर्स तक पहुंचा योगी के उत्सव प्रदेश का संदेश, नंबर एक पर ट्रेंड हुआ हैशटैग

Posted by - March 29, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अब माफिया नहीं महोत्सव का प्रदेश बन चुका है। यूपी अब उपद्रवियों का नहीं, उत्सवों के प्रदेश…
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी की स्वास्थ्य रणनीति के चलते दुरुस्त हुई प्रदेश की सेहत

Posted by - September 20, 2022 0
लखनऊ। सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव…