CM Nayab Singh

नायब सिंह सैनी और मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में चूक, देर रात सड़क पर खड़ा रहा काफिला

237 0

चंडीगढ़। हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। मामला बीती रात का है। केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर एक शादी समारोह में शिरकत करने चंडीगढ़ पहुंचे थे। सीएम सैनी और खट्टर शादी समारोह से वापस लौटते समय एक ही गाड़ी में सवार थे। सीएम उन्हें अपने संत कबीर कुटीर सरकारी आवास से हरियाणा निवास छोड़ने जा रहे थे। इस दौरान उनका काफिला करीब 15 मिनट तक सड़क पर खड़ा रहा।

दरअसल, हरियाणा-पंजाब सीएम के आवास से पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट और सचिवालय की तरफ जा रहे रोड़ पर हरियाणा और पंजाब भवन है। हरियाणा निवास और पंजाब भवन की तरफ के लिए मुख्य रोड से लिंक रोड पर एंट्री के लिए एक गेट लगा हुआ है। इस दौरान जब सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के काफिले ने हरियाणा निवास की तरफ टर्न किया तो गेट बंद मिला।

सूत्रों के मुताबिक, इस गेट की चाबी पंजाब भवन के गार्ड के पास रहती है। इसी के चलते सीएम नायब सैनी (CM Nayab Singh) और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल के काफिले को करीब 15 मिनट तक सड़क पर रोका गया और पंजाब के गार्ड से चाबी मिलने पर गेट खोला गया।

इस मामले के बाद हरियाणा पुलिस और हरियाणा सीआईडी अलर्ट हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, काफिला रुकने में चूक और आगे रूट क्लियर नहीं होने की जांच शुरू कर दी गई। हालांकि, इस मामले में कोई भी अधिकारी जानकारी नहीं दे रहा है।

Related Post

Anand Bardhan

सभी जिलाधिकारी प्रत्येक माह जनपद स्तरीय NCORD बैठकों को नियमित रूप से करें आयोजित: मुख्य सचिव

Posted by - September 4, 2025 0
देहरादून : मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में स्टेट लेवल नारकोटिक्स को-ऑर्डिनेशन (NCORD)…
CM Dhami inaugurated the exhibition organized under the Seva Pakhwada

सीएम धामी ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आयोजित प्रदर्शनी का किया अवलोकन

Posted by - September 19, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को नगर निगम देहरादून द्वारा आयोजित प्रदर्शनी…
CM Vishnudev Sai

बिलासपुर दिल्ली और कोलकाता से सीधी हवाई सेवा से जुड़ी, सीएम साय ने वर्चुअली दिखाई हरी झंडी

Posted by - March 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने आज अपने निवास कार्यालय रायपुर से वर्चुअली हरी झंडी दिखाकर बिलासा देवी केंवट…
Modi is about to launch a respect scheme for taxpayers.

कल प्रधानमंत्री मोदी लांच करने वाले हैं  टैक्सेशन से जुड़ी ईमानदारों के लिए सम्मान योजना

Posted by - August 12, 2020 0
नई दिल्ली। लॉकडाउन से भारतीय अर्थव्यवस्था को तगड़ा झटका लगा है। अब इकॉनमी को पटरी पर लाने के लिए सरकार…