CM Yogi

जनहित के मुद्दों को सदन में रखें,स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

225 0

लखनऊ : विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक हुई। इसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भी हिस्सा लिया। नेता सदन ने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने विपक्षी दलों के नेताओं से कहाकि जनहित के मुद्दों को सदन में रखें एवं स्वस्थ चर्चा कर प्रदेश में विकास को और गति प्रदान करने में सरकार का सहयोग करें।

विधानसभा सत्र संचालन के संबंध में विधान भवन में सोमवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने की। नेता सदन योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सदन में स्वस्थ चर्चा होनी चाहिए। इससे प्रदेश का विकास भी होता है और जनता की समस्याओं का समाधान भी। जनप्रतिनिधि के रूप में जनता के हित से जुड़े हर मुद्दों पर सदन में सुचारू रूप से चर्चा होनी चाहिए।

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि सदन के संचालन में किसी प्रकार की बाधाएं न आएं, इसका ध्यान सभी सदस्यों को रखना चाहिए । विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सदन के सुचारू संचालन के लिए सभी सदस्यों का सहयोग मांगा।

बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से विनोद सरोज आदि मौजूद रहे।

Related Post

कोरोना संकट

बीजेपी को अखिलेश यादव की खुली चुनौती, विकास के मुद्दे बहस के लिए हम तैयार

Posted by - January 22, 2020 0
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि…
special military police bill

तो अब यूपी-ओडिशा-प.बंगाल के बाद बिहार में स्पेशल पुलिस विधेयक बना रार की नई वजह

Posted by - March 25, 2021 0
ऩई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के बाद बिहार सरकार स्पेशल सशस्त्र पुलिस विधेयक (Special Military Police Bill)…
रोहित शेखर

रोहित शेखर मौत मामले में दिल्ली पुलिस ने दर्ज किया हत्या का केस

Posted by - April 19, 2019 0
नई दिल्ली। उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एनडी तिवारी के बेटे रोहित शेखर तिवारी की मौत का…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने स्वच्छता पर अखिलेश यादव को दिया करारा जवाब, कहा- सपा प्रमुख मक्खी की तरह कर रहे हैं व्यवहार

Posted by - October 1, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की…
Maha Kumbh

महाकुम्भ में आने वाले स्नानार्थियों की यात्रा को सुगम बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही योगी सरकार

Posted by - February 11, 2025 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के अंतर्गत बुधवार को माघ पूर्णिमा के रूप में चौथे स्नान पर्व के सफल आयोजन को…