CM Dhami took a holy dip in Maha Kumbh

महाकुंभ में धामी ने लगाई पवित्र डुबकी, श्रवण रूप में दिखे मुख्यमंत्री

251 0

प्रयागराज/देहारादून। प्रयागराज महाकुंभ 2025 (Maha Kumbh) में जहां करोड़ों श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगा रहे हैं। वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) का एक भावुक कर देने वाला दृश्य सामने आया है। मुख्यमंत्री धामी ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। ये क्षण तब और भी ज्यादा विशेष बना जाया जब सीएम धामी ने अपनी माता को स्वयं स्नान कराया।

पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में नजर आए

सीएम धामी (CM Dhami) भी सोमवार को अपने परिवार के साथ प्रयागराज पहुंचे। सीएम ने त्रिवेणी संगम में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित किया। खास बात यह रही कि मुख्यमंत्री धामी पूरी तरह पारंपरिक सनातनी वेशभूषा में नजर आए, कंधे पर जनेऊ धारण किए हुए। यह नजारा देखते ही लोगों का ध्यान उनकी ओर आकर्षित हुआ और हर कोई उनकी धार्मिक आस्था को देखकर प्रभावित नजर आया।

‘धर्म रक्षक धामी’ की छवि को किया सीएम (CM Dhami) ने साकार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को अक्सर ‘धर्म रक्षक धामी’ के नाम से जाना जाता है, और आज की यह तस्वीर इस उपाधि को सार्थक करती है। राजनीति में अक्सर जनेऊ चुनावी रंग में लिपटा नजर आता है, लेकिन धामी के कंधे पर यह पवित्र धागा उनकी सनातन परंपरा और धर्म के प्रति गहरी आस्था को दर्शा रहा है।

सीएम धामी (CM Dhami) ने की श्रवण कुमार की तरह मां की सेवा

सीएम धामी (CM Dhami) की यह तस्वीर तब और भी भावुक कर देने वाली हो गयी जब वे अपनी माता को स्वयं संगम में स्नान कराते हुए नजर आए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने जलाभिषेक भी किया। यह उनकी माता के प्रति असीम श्रद्धा और कृतज्ञता को दर्शाता है। निस्संदेह, सीएम धामी का यह धार्मिक रूप लोगों को खासा प्रभावित कर रहा है। महाकुंभ में उमड़ी भीड़ के बीच उनकी यह यात्रा एक प्रेरणादायक संदेश देती है कि धर्म और परंपराएं केवल दिखावे के लिए नहीं, बल्कि जीवन का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए।

Related Post

RO-ARO Recruitment

RO-ARO भर्ती में ओबीसी अभ्यर्थियों को मिला 42% प्रतिनिधित्व, आयोग कोर्ट में रखेगा मजबूत पक्ष

Posted by - May 9, 2026 0
प्रयागराज/लखनऊ। समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा-2023 में चयनित अभ्यर्थियों की ज्वाइनिंग पर हाईकोर्ट द्वारा अंतरिम रोक…
UP

अपनी धरोहर-अपनी पहचान, परियोजना से संवरेंगी यूपी की संरक्षित इमारतें

Posted by - April 23, 2022 0
लखनऊ: यूपी (UP) में गौरवशाली इतिहास के स्वर्णिम पलों को समेटने वाली संरक्षित और एतिहासिक धरोहरों (Historical heritage) को संवारने…
CM Dhami

CM धामी ने श्री केदारनाथ धाम में BPCL अस्पताल का किया लोकार्पण

Posted by - May 8, 2026 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को श्री केदारनाथ धाम में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड हॉस्पिटल का विधिवत…
CM Dhami

राजस्व प्राप्ति के लिए हर माह विभाग की जाएगी समीक्षा: सीएम धामी

Posted by - May 23, 2023 0
देहारादून। विभागों को राजस्व प्राप्तियों के लिए प्रत्येक माह का जो लक्ष्य मिला है, सभी विभाग उस लक्ष्य को हासिल…
CM Yogi

महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों पर सीएम योगी का खौफ

Posted by - October 4, 2023 0
लखनऊ। 6 वर्ष में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने महिलाओं एवं बच्चियों से जुड़े अपराधों को कम करने, आरोपियों को…