Draupadi Murmu

राष्ट्रपति ने बड़े हनुमान के दरबार में टेका मत्था, अक्षयवट और सरस्वती कूप का किया दर्शन

215 0

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज की पावन धरा पर सोमवार को देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने पहुंचकर पवित्र त्रिवेणी संगम में स्नान किया। राष्ट्रपति यहां महाकुम्भ की भव्यता व दिव्यता की साक्षी बनीं। इसके उपरांत उन्होंने अक्षयवट और सरस्वती कूप के दर्शन किये, साथ ही बड़े हनुमान मंदिर पहुंचकर श्रद्धाभाव से पूजन-अर्चन किया। इस दौरान प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने संगम में पवित्र स्नान के उपरांत धार्मिक आस्था को और अधिक मजबूती देने के लिए अक्षयवट का दर्शन-पूजन किया। सनातन संस्कृति में अक्षयवट को अमरता का प्रतीक माना जाता है। यह हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण स्थल है, जिसकी महत्ता पुराणों में भी वर्णित है। इसके अलावा वे यहां सरस्वती कूप के दर्शन को भी पहुंचीं। उन्होंने बड़े हनुमान मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया और देशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर के महंत और बाघंबरी पीठ के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि ने पूरे विधि विधान से पूजन संपन्न कराया और राष्ट्रपति को मंदिर की प्रतिकृति भेंट की।

डिजिटल महाकुम्भ अनुभूति केंद्र का किया अवलोकन

आधुनिक भारत और डिजिटल युग के साथ धार्मिक आयोजनों को जोड़ने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ने भी समर्थन दिया। वे डिजिटल महाकुम्भ अनुभूति केंद्र का अवलोकन करने पहुंचीं, जिसमें महाकुम्भ मेले की विस्तृत जानकारी तकनीकी माध्यमों से उपलब्ध कराई जा रही है।

देश-विदेश के श्रद्धालुओं को महाकुम्भ के अद्भुत आयोजन को और अधिक निकटता से अनुभव करने के लिए इसे स्थापित किया गया है। राष्ट्रपति ने स्वयं इसका अनुभव किया। वहीं, मुख्यमंत्री ने उन्हें केंद्र की विशेषताओं से अवगत कराया।

Related Post

Swachhata Rath Yatra

योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा

Posted by - January 7, 2025 0
महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ (Swachh Maha Kumbh) के संकल्प को धरातल…
Data center

डाटा सेंटर की स्थापना से प्रदेश की बढ़ेगी जीडीपी और सुधरेगा ईको सिस्टम

Posted by - June 28, 2022 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में डाटा पार्क की स्थापना को लेकर प्रोत्साहन…
UP CM Yogi roared in Siwan, Bihar

सिवान में गरजे यूपी के मुख्यमंत्री योगी, राजनीति इस्लाम पर किया कठोर हमला

Posted by - October 31, 2025 0
सिवान। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बिहार के सिवान विधानसभा क्षेत्र में भारी जनसमूह को संबोधित…
CM Yogi

सीएम योगी ने महायोगी गोरखनाथ को चढ़ाई आस्था की पवित्र खिचड़ी

Posted by - January 14, 2025 0
गोरखपुर। मकर संक्रांति (Makar Sankranti) के पावन पर्व पर गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार भोर में…