CM Dhami

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय खेलों की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण, बोले- व्यवस्थाएं चाक चौबंद हों

154 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को हल्द्वानी स्थित गौलापार स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित हो रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों की विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या न हो इसके लिए सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद हों। उन्होंने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए भी राष्ट्रीय खेल मील का पत्थर साबित होने वाली है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने 14 फरवरी को हल्द्वानी में होने वाले राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह की पूर्व तैयारियां का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों के साथ बैठक कर समापन समारोह की तैयारियों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्टेडियम में उत्तराखंड व दिल्ली के मध्य खेले गए फुलबॉल सेमीफाइनल मैच में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर फुलबॉल मैच का अवलोकन भी किया। साथ ही खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा राज्य के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है इस समापन कार्यक्रम को भव्यता से सम्पन्न करना है ताकि लोग हमेशा इसे अपने दिलों में याद रखे। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम को आमजन की सहभागिता से सफल बनाया जाए। समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा, दर्शक दीर्घा, और अन्य सभी सुविधाओं के विशेष ध्यान रखा जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड के लिए यह गर्व की बात है जिस तरीके से खेलों का भव्य शुभारंभ प्रधानमंत्री की ओर से किया गया है, उसी प्रकार भव्य समापन समारोह भी आयोजित होगा। उन्होंने कहा कि समापन समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त कर चुके महानुभाओं, साहित्यकारों, समाजसेवियों, मीडिया जगत से जुड़े बुद्धिजीवियों आदि को भी विशेष रूप से आमंत्रित किया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य में 38वें राष्ट्रीय खेलों के आयोजन में राज्य सरकार का प्रयास है कि सभी प्रतिभागी खिलाड़ी व खेलों से जुड़े हर एक व्यक्ति देवभूमि उत्तराखंड से अच्छा अनुभव लेकर जाएं। सभी आयोजन स्थलों में खिलाड़ियों और आगंतुकों को हरसंभव सुविधा प्रदान करने के प्रयास किए गए हैं।

बैठक में निदेशक खेल प्रशांत कुमार आर्या की ओर से खेल विभाग की ओर से राष्ट्रीय खेलों के समापन समारोह के लिए की जा रही विभिन्न व्यवस्थाओं व कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर दर्जा राज्यमंत्री डॉ अनिल कुमार डब्बू, दिनेश आर्या, विधायक लालकुआं डॉ मोहन सिंह बिष्ट, विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आयुक्त कुमाऊं व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत, आईजी डॉ योगेन्द्र सिंह रावत, जिलाधिकारी वंदना, पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा सहित विभिन्न राज्यों से आए खिलाड़ी, प्रशिक्षक, जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक आदि उपस्थित रहे।

Related Post

भागीरथी अम्मा

चौथी कक्षा की छात्रा भागीरथी अम्मा ने 105 की उम्र में परीक्षा देकर बनाया रिकॉर्ड

Posted by - November 20, 2019 0
कोल्लम। अक्सर लोगों से आपने कहते सुना होगा कि ज्ञान हासिल करनी की कोई उम्र नहीं होती। मनुष्य जीवन भर…
CM Dhami

सीएम धामी ने हॉट एयर बैलून पैरामोटर एडवेंचर एक्टिविटी का किया शुभारंभ, राफ्टिंग भी की

Posted by - March 9, 2023 0
टनकपुर(चंपावत)। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने गुरुवार को अपने टनकपुर पूर्णागिरि भ्रमण के दौरान किरोड़ा नाला, टनकपुर में पूर्णागिरि मेले के…
CM Dhami inaugurated the “Jan Van Mahotsav”

चिपको आंदोलन बना महिला शक्ति और पर्यावरण प्रेम का प्रतीक: मुख्यमंत्री

Posted by - November 6, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के शुभ अवसर पर रामनगर में राज्य…
टि्वंकल खन्ना

‘कोविड-19’ पर अक्षय की पहल पर टि्वंकल खन्ना बोलीं- गर्व महसूस करती हूं

Posted by - March 29, 2020 0
मुंबई । बॉलीवुड अभिनेत्री टिंवकल टि्वंकल खन्ना अपने पति अक्षय कुमार के कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से निपटने के लिए बनाये…