CM Nayab Singh

अनिल विज मुझसे नाराज नहीं हैं, वह हमारे वरिष्ठ नेता: सीएम नायब सैनी

170 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Saini) ने मंगलवार को दावा किया कि ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज उनसे नाराज नहीं हैं। उन्होंने कहा कि वह पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं और उन्हें अपनी बात कहने का अधिकार है।

सैनी (CM Nayab Saini) की यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब विज पिछले कुछ दिनों से लगातार उन पर निशाना साध रहे हैं। विज ने पहले दावा किया था कि अंबाला कैंट से 2024 के विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने आरोप लगाया था कि पिछले साल विधानसभा चुनाव में उन्हें हराने की कोशिश की गई थी।

यह पूछे जाने पर कि क्या विज नाराज हैं, सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा कि कोई नाराजगी नहीं है। कैबिनेट बैठक के बाद सैनी ने संवाददाताओं से कहा, “हम कैबिनेट (मंगलवार को हुई बैठक) में साथ थे। हमने एक विभाग की समीक्षा बैठक भी की।”

Related Post

Anand Bardhan

हवाई कनेक्टिविटी विस्तार पर जोर, नए धार्मिक व पर्यटन स्थलों को जोड़ने की तैयारी

Posted by - February 10, 2026 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में उत्तराखण्ड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण की उत्तराखण्ड…
Supreme Court on Corona

आखिर कौन देगा जवाब

Posted by - April 27, 2021 0
सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) ने केंद्र सरकार से पूछा है कि कोरोना (Corona Virus) से निपटने की उसकी राष्ट्रीय कार्य…
एकेटीयू किया गया सैनेटाइज

कोरोना वायरस को फ़ैलने से रोकने के लिए एकेटीयू बंद कर किया गया सैनेटाइज

Posted by - March 21, 2020 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय में शनिवार को कोरोना वायरस के संक्रमण को नियंत्रित करने के परिसर को…