The diplomat said- Maha Kumbh reflects Indian culture and heritage

बोले राजनयिक- भारतीय संस्कृति व धरोहर को दर्शाता है महाकुम्भ

233 0

महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) में शनिवार को विभिन्न देशों के राजनयिकों व विदेशी अतिथियों का आगमन हुआ। 73 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिव्य-भव्य, नव्य महाकुम्भ को देख अभिभूत हो उठा। इन अतिथियों ने कहा कि महाकुम्भ भारतीय संस्कृति व धरोहर को दर्शाता है। प्रयागराज पहुंचकर इन लोगों ने खुद को सौभाग्यशाली बताया। इन अतिथियों ने योगी सरकार व विदेश मंत्रालय द्वारा राजनयिकों के लिए इस यात्रा की व्यवस्था पर खुशी भी जताई। वहीं प्रयागराज पहुंचने पर अतिथियों का स्वागत किया गया।

बहुत ही खास आयोजन है महाकुम्भ (Maha Kumbh) 

मुझे बहुत खुशी है कि राज्य सरकार और विदेश मंत्रालय राजनयिकों के लिए इस यात्रा की व्यवस्था कर रहा है। महाकुंभ मेला बहुत ही खास आयोजन है, खासकर इस साल। इसलिए मैं हिंदू संस्कृति को समझने के लिए वहां जाने को उत्सुक हूं।”
केइची ओनो, भारत में जापान के राजदूत

परंपराओं का पालन कर हूं खुश

मैं इस महत्वपूर्ण समारोह में भाग लेकर प्रसन्न हूं। यहां की परंपराओं का पालन करके बहुत खुशी भी हो रही है।
मारियानो काउचिनो, भारत में अर्जेंटीना के राजदूत

महाकुम्भ (Maha Kumbh) के वातावरण का लूंगी आनंद

मैं कई वर्षों से भारत से जुड़ी हुई हूं। मैं हमेशा यहां आना चाहती थी, लेकिन कभी भी किसी कुम्भ में जाने का अवसर नहीं मिला। आज यह खास और शुभ महाकुम्भ का समय है, यह सौभाग्य है कि मैं भारत में हूं। मैं यहां के वातावरण का आनंद लूंगी। यह दृश्य मेरी आँखों और आत्मा के लिए गौरवान्वित करने वाला है। मैं यहां पवित्र स्नान करूंगी। यह निश्चित रूप से भारतीय धरोहर और संस्कृति को दर्शाता है, जिस पर गर्व होना चाहिए।
डायना मिकेविकिएने, भारत में लिथुआनिया की राजदूत

Related Post

कोविड काल में अनाथ हुई युवतियों की शादी करवाएगी यूपी सरकार!

Posted by - August 13, 2021 0
उत्तर प्रदेश सरकार ने कोविड काल के दौरान अनाथ युवतियों की शादी कराने का फैसला लिया है। प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री बाल…
rakesh tikait

प्रधानमंत्री माफी न मांगे बल्कि सख्त होकर हमारे मुद्दों पर बात करें : टिकैत

Posted by - November 22, 2021 0
किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)  ने सोमवार को लखनऊ के बंगला बाजार स्थित ईको गार्डन में किसान महापंचायत (Kisan…
cm yogi

उप्र में निवेश का मतलब भारत की अर्थव्यवस्था को तेज करना: सीएम योगी

Posted by - February 11, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को GIS-23 से पार्टनर कंट्री के तौर पर जुड़े नीदरलैंड के प्रतिनिधिमंडल…
CM Yogi

सनातन विरोध वाले स्थानों पर नहीं जाती वर्तमान पीढ़ी: सीएम योगी

Posted by - March 19, 2026 0
अयोध्या/लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने चैत्र नवरात्रि के प्रथम दिवस पर गुरुवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्रीराम यंत्र की…