UP Roadways

यूपी के कोने-कोने से श्रद्धालुओं और पर्यटकों को महाकुम्भ पहुंचाने में यूपी रोडवेज बन रही मददगार

202 0

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर लगे आस्था के जन समागम में श्रद्धालुओं और पर्यटकों का जन सैलाब उमड़ रहा है। यूपी रोडवेज (UP Roadways) इन आगंतुकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में बढ़ चढ़कर अपनी सेवा दे रहा है। बड़ी संख्या में रोडवेज बसें सरकार की तरफ से इसके लिए निरंतर सेवा में हैं।

मकर संक्रांति और पौष पूर्णिमा स्नान पर्व में लाखों यात्रियों को रोडवेज ने दी सेवा

प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) में गुरुवार तक 10 करोड़ से ज्यादा त्रिवेणी मे पुण्य की डुबकी लगा चुके हैं। प्रदेश की योगी सरकार इन्हें सकुशल सुव्यवस्थित इन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचाने के लिए पूरी तन्मयता से कार्य कर रही। यूपी रोडवेज (UP Roadways) ने इसमें अपना अहम योगदान दिया है। यूपी रोडवेज में प्रयागराज परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एम के त्रिवेदी बताते हैं कि महा कुम्भ के दो प्रमुख स्नान पर्वों पर यूपी रोडवेज ने 7 लाख 13 हजार 935 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद दी है।

इसमें पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा में 3 लाख 50 हजार 935 यात्रियों को रोडवेज ने सेवा दी है। इसके साथ ही मकर संक्रांति स्नान पर्व पर 3 लाख 63 हजार 10 लोगों को रोडवेज ने अपनी सेवा दी है। रोडवेज ने पौष पूर्णिमा में 3018 बसों को इसके लिए लगाया। मकर संक्रांति में यात्रियों की संख्या को देखते हुए रोडवेज को अतिरिक्त बसें लगानी पड़ी। इस पर्व पर 3113 रोडवेज बसों ने महाकुंभ में अपनी सेवा दी।

मौनी अमावस्या स्नान पर्व के लिए अब रोडवेज (UP Roadways) ने कसी कमर

प्रयागराज महा कुम्भ का मौनी अमावस्या का अमृत स्नान सबसे बड़ा स्नान पर्व है। इसे सकुशल संपन्न कराना प्रशासन और रोडवेज दोनो के लिए बड़ी चुनौती है। महा कुम्भ प्रशासन का अनुमान है कि इस अमृत स्नान पर्व पर 10 करोड़ से अधिक लोग महा कुम्भ में आस्था की डुबकी लगा सकते हैं।

इन 10 करोड़ में 15 से 20 लाख लोग रोडवेज (UP Roadways) के जरिए महा कुम्भ पहुंच सकते हैं। इनके लिए यूपी रोडवेज अपनी रणनीति बनाने के लगा हुआ है ताकि सुगम और व्यवस्थित तरीके से आगंतुकों को उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा सके।

Related Post

AK Sharma

नगर आयुक्त के स्तर पर आज 59 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हुआ: ए0के0 शर्मा

Posted by - July 6, 2022 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) द्वारा ‘सम्भव’ व्यवस्था के तहत नगरीय निकाय…
Anandiben patel

UP Budget Session 2021: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान साढ़े सात मिनट के विलंब पर विपक्ष का सवाल

Posted by - February 23, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र (UP Budget Session 2021) में विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट…
Swatantra Dev Singh

जलशक्ति मंत्री ने सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ की विभागीय समीक्षा बैठक

Posted by - March 31, 2022 0
लखनऊ: उप्र के जलशक्ति मंत्री (Water Power Minister) स्वतंत्र देव सिंह (Swatantra Dev Singh) ने बुधवार को सदर स्थिति, सिंचाई…
CM Yogi

फूड प्लाजा की तरह प्रदेश में सभी एक्सप्रेस-वे के दोनों तरफ करें अस्पताल की व्यवस्था: मुख्यमंत्री

Posted by - March 2, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य सड़क सुरक्षा परिषद की बैठक ली। इस दौरान…
CM Yogi heard the problems in Janta Darshan

अधिकारी आमजन की पीड़ा सुनें और समय से निस्तारण करें : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - June 20, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर ‘जनता दर्शन’ किया। इस दौरान प्रदेश के…