Water ATM

महाकुम्भ में वाटर एटीएम से बटन दबाते ही मिल रहा फ्री आरओ पानी

229 0

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में सनातन के महापर्व महाकुम्भ (Maha Kumbh) का दिव्य भव्य आयोजन चल रहा है। देश भर से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु महाकुम्भ में संगम स्नान करने हर दिन आ रहे हैं। अब तक 10 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं। महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देशन में मेला प्रशासन और अन्य सभी विभाग व्यवस्था और सुविधाएं उपलब्ध करवाने में प्रयासरत हैं। इसी क्रम में यूपी जल निगम नगरीय ने श्रद्धालुओं को पीने के लिए आरओ वाटर उपलब्ध करवाने को 200 वाटर एटीएम (Water ATM) लगाए हैं। इन वाटर एटीएम से महाकुम्भ आने वाले श्रद्धालुओं को पूरी तरह मुफ्त शुद्ध आरओ वाटर उपलब्ध करवाया जा रहा है।

बटन दबाते ही मिल रहा है वाटर एटीएम (Water ATM) से फ्री आरओ वाटर

महाकुम्भ में प्रतिदिन लाखों, करोड़ों की संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के पीने के लिए शुद्ध आरओ पानी उपलब्ध करवाया जा रहा है। इसके लिये मेला क्षेत्र में 200 वाटर एटीएम लगाए गये हैं। इन वाटर एटीएम (Water ATM) से श्रद्धालु पूरी तरह मुफ्त शुद्ध आरओ वाटर पीने के लिए ले सकते हैं। ये वाटर एटीएम पूरे मेला क्षेत्र के अलग-अलग सेक्टर और मंदिरों के पास लगाए गये हैं। वाटर एटीएम के बारे में बताते हुए जन निगम नगरीय के अधिशासी अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि वाटर एटीएम (Water ATM) को लेकर शुरूआत में आ रही सभी तकनीकि समस्याओं को दूर कर दिया गया है। अब श्रद्धालु केवल बटन दबा कर पूरी तरह मुफ्त आरओ वाटर अपनी बोतलों या बर्तनों में ले सकते हैं।

प्रतिदिन 12 से 15 हजार लीटर पानी उपलब्ध करवा रहा है वाटर एटीएम (Water ATM)

अधिशासी अभियंता ने बताया कि पहले मेला प्रशासन ने वाटर एटीएम के लिए मेला प्रशासन ने एक रूपये का शुल्क तय किया था लेकिन अब आरओ वाटर पूरी तरह मुफ्त है। प्रत्येक वाटर एटीएम पर ऑपरेटर बैठते हैं जो श्रद्धालुओं के कहने पर बटन दबाते ही शुद्ध जल उपलब्ध करवा रहे हैं।

महाकुम्भ में 10 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई त्रिवेणी संगम में पावन डुबकी

वाटर एटीएम (Water ATM) में आने वाली तकनीकी खराबी की सेंसर के माध्यम से निगरानी हो रही है। किसी भी तरह की समस्या आने पर जल निगम के टेक्निशियन तत्काल दूर करते हैं। उन्होंने बताया कि वाटर एटीएम से प्रतिदिन 12 से 15 हजार लीटर पानी श्रद्धालुओं को उपलब्ध करवाया जा रहा है। अब तक लाखों लोग इस सुविधा का लाभ ले चुके हैं।

मौनी अमावस्या की विशेष तैयारी

मकर संक्राति के दिन 14 जनवरी को लगभग 46 हजार लीटर पानी वाटर एटीएम (Water ATM) से उपलब्ध करवाया गया था। वहीं, मौनी अमावस्या पर भी पर्याप्त पानी उपलब्ध कराया जाएगा, इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। मौनी अमावस्या पर 10 करोड़ लोगों के आने की संभावना है। ऐसे में किसी को पीने के पानी की कमी नहीं होने दी जाएगी।

Related Post

Museum of Temples

अयोध्या में 650 करोड़ की लागत से बनेगा ‘मंदिरों का म्यूजियम’, योगी कैबिनेट ने दी मंजूरी

Posted by - June 25, 2024 0
लखनऊ। योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) की मंगलवार को हुई बैठक में अयोध्या में 650 करोड़ रुपये की लागत से ‘मंदिरों का…
UPPSC

पारदर्शी और शुचितापूर्ण हों राज्य लोक सेवा आयोगों की भर्तियां, अध्यक्षों ने किया मंथन

Posted by - April 22, 2023 0
लखनऊ। विभिन्न राज्यों के लोक सेवा (UPPSC) आयोगों के अध्यक्षों का 24वां दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शनिवार को राजधानी लखनऊ…
CM Yogi

कृषि विकास में यूपी बना देश में सबसे तेज गति से बढ़ने वाला राज्य: सीएम योगी

Posted by - March 18, 2026 0
लखनऊ। ‘नव निर्माण के 9 वर्ष’ पुस्तक का विमोचन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने संबोधन में…
CM Yogi

ओडीओपी और ओडीओसी योजनाएं लोकल टू ग्लोबल मॉडल का जीवंत उदाहरण हैं – सीएम योगी

Posted by - February 16, 2026 0
लखनऊ। राज्यपाल के अभिभाषण पर विधान परिषद में धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…