CM Dhami

निकाय चुनाव में हर जगह भाजपा परचम लहराएगी: सीएम धामी

258 0

देहारादून। नगर निकाय चुनाव के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नगर निगम हरिद्वार से भाजपा के मेयर प्रत्याशी किरण जैसल के पक्ष में रोडशो किया। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन हुए रोडशो में कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दिया। पूरा शहर भाजपा के झंडों से पटा दिखाई दिया। जगह-जगह लोग सीएम धामी के पक्ष में नारेबाजी करते हुए नजर आए।

तुलसी चौक से शुरू हुआ सीएम धामी (CM Dhami) का रोड शो वाल्मीकी चौक से होता हुआ हर की पैड़ी पर पहुंचकर संपन्न हुआ।
सीएम धामी ने कहा कि उत्तराखंड में निकाय चुनाव में हर जगह भाजपा परचम लहराएगी और ट्रिपल इंजन की सरकार बनेगी। सीएम (CM Dhami) ने नगर में भीड़ देखते कहा कि उनके मन में अब कोई भी संदेह नहीं है कि हरिद्वार में भाजपा के मेयर प्रत्याशी की प्रचंड मतों से जीत होगी।

सीएम धामी (CM Dhami) ने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और भाजपा संतुष्टीकरण की राजनीति पर कार्य करती है। सीएम ने कहा कि सतत विकास में पूरे देश की रेटिंग में सभी राज्यों से उत्तराखंड पहले पायदान पर आया है।

बेरोजगारी दर में एक साल में चार फीसदी कमी कर दी है। सरकार ने सबके लिए समान नागरिकता कानून, नकल विरोधी कानून लागू किया है।

इस अवसर पर हरिद्वार से लोकसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक और विधायक आदेश चौहान भी उपस्थित रहे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

विष्णुदेव साय ने चिप्स के ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल के उन्नत संस्करण ‘सेवा सेतु’ का किया शुभारंभ

Posted by - April 29, 2026 0
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से छत्तीसगढ़ इन्फोटेक प्रमोशन सोसायटी…
Supreame Court

 किसान आंदोलन के चलते नोएडा-दिल्ली के रास्ते ब्लॉक, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और दिल्ली पुलिस से मांगा जवाब

Posted by - March 30, 2021 0
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नोएडा की एक महिला की ओर से दायर याचिका पर केंद्र सरकार और…
Arvind Kejriwal

हिंसा पर न हो राजनीति, आप कार्यकर्ता दोषी तो दुगनी सजा मिले : केजरीवाल

Posted by - February 27, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा पर किसी तरह की राजनीति नहीं…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने धाम पहुंचकर भगवान बद्रीविशाल के किए दर्शन, देश प्रदेश की समृद्धि की कामना की

Posted by - November 13, 2024 0
गोपेश्वर। उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार को बद्रीनाथ पहुंचकर बद्रीविशाल के दर्शन किए और धाम…
CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने जनसंपर्क की प्रदर्शनी का किया शुभारम्भ

Posted by - September 17, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मंगलवार को राजधानी रायपुर के इंडोर स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र…