AK Sharma

महाकुंभ के जिस क्षेत्र में लगी आग वहां पहुंचे एके शर्मा, राहत व बचाव कार्य के दिए निर्देश

171 0

लखनऊ/महाकुंभनगर: प्रयागराज के महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कुछ ही क्षणों में जानकारी मिलते ही मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मेलाधिकारी से बात करके राहत और बचाव कार्य करने को कहा।

फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए और शीघ्र वहां पर पहुँचकर अल्प समय में ही आग पर काबू पा लिया गया।

उसके साथ ही मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने स्वयं तुरंत घटनास्थल पर जाकर परिस्थिति देखी; पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों और प्रभावित लोगों से बातचीत किया।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। किसी को गंभीर शारीरिक क्षति होने की भी रिपोर्ट नहीं है।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मेलाधिकारी को निर्देशित किया कि:

1. प्रभावित लोगों का त्वरित पुनःस्थापन करने के साथ हर संभव सहायता किया जाय।
2. रात्रि में उनके ठहरने की व्यवस्था किया जाय।
3. इस घटना के कारणों की समीक्षा कर ऐसी घटनायें भविष्य में न हों, इसका प्रबंध किया जाय।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि हम प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं और प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर और माँ गंगा-यमुना उन सबको स्वस्थ-सुखी और सुरक्षित रखें।

Related Post

Dharmendra Pradhan

महाकुम्भ, सनातन सभ्यता, संस्कृति, दर्शन और हमारी शाश्वत परंपराओं की जीवंतता का प्रमाण: धर्मेंद्र प्रधान

Posted by - February 16, 2025 0
महाकुम्भ नगर। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan) ने रविवार को प्रयागराज के पवित्र त्रिवेणी संगम में आस्था की…
G-20

G-20: जीन बैले ने ‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’ की थीम की सराहना की

Posted by - April 18, 2023 0
वाराणसी। G-20 के एग्रीकल्चर वर्किंग ग्रुप की बैठक के व्याख्यान सत्र को मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय चावल अनुसंधान केंद्र (ईरी) के…
Mahakumbh-2025

महाकुंभ में जुटे सफाईकर्मियों और नाविकों का जीवन स्तर बेहतर कर रही योगी सरकार

Posted by - October 12, 2024 0
लखनऊ/प्रयागराज। योगी सरकार प्रयागराज में होने वाले महाआयोजन महाकुंभ 2025 (Mahakumbh) को यादगार बनाने के साथ ही इस आयोजन में…