Brahmacharya initiation ceremony started in Maha Kumbh

महाकुम्भ में शुरू हुआ ब्रह्मचर्य दीक्षा समारोह

165 0

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) प्रयागराज में लगे मेला परिसर में स्थित ब्रह्मचारियों (Brahmachari) के अखाड़े श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा में बुधवार को दीक्षा समारोह शुरू हो गया। मकर संक्रांति के अगले दिन अखाड़े में ब्रह्मचारियों के दीक्षा की प्रक्रिया शुरू की गई है। आदि गुरु शंकराचार्य की परंपरा से चतुर्नाम के ब्रह्मचारी इस अखाड़े में रहते हैं। प्रकाश, स्वरूप, चैतन्य और आनंद, जो एक-एक शंकराचार्य का प्रतिनिधित्व इस अखाड़े में करते हैं। चारों वेदों का अखाड़े में अध्ययन किया जाता है, जिससे वे समाज में जाएं और धर्म का प्रचार प्रसार करें।

श्री शंभू पंच अग्नि अखाड़ा के महामंडलेश्वर संपूर्णानंद महाराज ने बताया कि इस अखाड़े में लाखों ब्रह्मचारी (Brahmachari) हैं। जो यहां ब्रह्मचारी की दीक्षा लेने के लिए आयेगा, वह पहले अखाड़े की और सनातन धर्म की परंपराओं को समझेगा। जब अखाड़े के पंचों को लगता है कि वह ब्रह्मचारी बनने के लिए परिपक्व है तो उसे ब्रह्मचारी के रूप में दीक्षित किया जाता है।

संपूर्णानंद महाराज के अनुसार ब्रह्मचारी वह है जो धर्म का पालन करता है। जो सनातन धर्म की व्याख्या और प्रचार करेगा, उसे ब्रह्मचारी बनाएंगे। जो गृहस्थ से दूर हैं, वे यहां आते हैं।

10 देशों का दल महाकुम्भ का करेगा भ्रमण

यहां बहुत सारे ब्रह्मचारी दीक्षित हुए और उन्होंने सामाजिक उपाधियां प्राप्त की। ब्रह्मचारियों को सभापति, महामंत्री, सचिव, श्रीमहंत, महंत, थानापति, कोतवाल, पुजारी पदों पर योग्यता के अनुसार नियुक्त किया जाता है।

Related Post

up cm yogi aditynath

UP Budget सत्र: विधान परिषद में चर्चा पर जवाब देंगे सीएम योगी, हंगामे के आसार

Posted by - February 25, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट (UP Budget) सत्र में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान परिषद में चर्चा पर जवाब…
AK Sharma presented the achievements of the state in the field of cleanliness

स्वच्छता अभियान को प्रदेश में जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए व्यापक कार्ययोजना: एके शर्मा

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में अपशिष्ट निस्तारण एवं स्वच्छता ही…
CM Yogi

कैराना में पलायन को मजबूर करने वालों का धरती से पलायन कराया: सीएम योगी

Posted by - April 16, 2024 0
शामली : देश में जब अच्छी सरकार आती है तो अच्छे निर्णय लेती है। वहीं कांग्रेस ने बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर…
medical college

योगी सरकार ने 12 निर्माणाधीन मेडिकल कालेजों में प्रधानाचार्यों की नियुक्ति की

Posted by - January 21, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में योगी सरकार आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बड़ा फैसला लिया…