Maha Kumbh

मकर संक्रांति पर प्रयागराज महाकुम्भ में उमड़ी आस्था, सीएम योगी ने दी बधाई

204 0

महाकुम्भ नगर/लखनऊ। मकर संक्रांति के पावन अवसर पर महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में गंगा स्नान करने वालों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर एक भावपूर्ण पोस्ट के जरिए आस्था, समता और एकता के इस महासमागम में शामिल पूज्य संतों, कल्पवासियों और श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।

सीएम योगी ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) को सनातन धर्म की अनुपम शक्ति और आस्था का प्रतीक बताते हुए कहा, “प्रथम अमृत स्नान पर्व पर आज 3.50 करोड़ से अधिक पूज्य संतों और श्रद्धालुओं ने अविरल-निर्मल त्रिवेणी में स्नान का पुण्य लाभ अर्जित किया।”

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाकुम्भ (Maha Kumbh) के प्रथम अमृत स्नान पर्व के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों और संगठनों को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, “सनातन धर्म के आधार सभी पूज्य अखाड़ों, महाकुम्भ मेला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्वच्छताकर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं, नाविकों तथा महाकुम्भ से जुड़े केंद्र व प्रदेश सरकार के सभी विभागों को हृदय से साधुवाद।”

इस मौके पर उन्होंने प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को अपनी शुभकामनाएं दीं और आस्था के इस महायज्ञ के सुचारु रूप से चलने की कामना करते हुए उन्होंने लिखा, “पुण्य फलें, महाकुम्भ चलें।” महाकुम्भ 2025 में मकर संक्रांति पर संगम तट पर उमड़ी भक्तों की भीड़ और उनके उत्साह ने एक बार फिर भारतीय संस्कृति और परंपरा की अद्वितीय छवि प्रस्तुत की।

Related Post

Panchayat by-election

कोविड-19 से मरने वाले शिक्षकों की लगा दी पंचायत उप चुनाव में ड्यूटी

Posted by - June 12, 2021 0
उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मरने वाले कई शिक्षकों की पंचायत उपचुनाव (Panchayat by-election) में डयूटी लगाने का मामला…
UP ATS

एटीएस का उन्नाव में छापा, एक व्यक्ति हिरासत में

Posted by - March 1, 2021 0
यूपी एटीएस ने उन्नाव के एक मकान में छापेमारी कर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि उसके पास से आधा दर्जन से अधिक पासपोर्ट बरामद हुए हैं। हिरासत में लिया गया व्यक्ति किराये के घर में रह रहा है। उससे एटीएस मुख्यालय में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में देर रात तक कुछ और लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किये जाने की जानकारी मिली है। 15 साल बच्ची का हुआ अपरहण, तीन घंटे बाद बदमासो ने छोड़ा उन्नाव में एक व्यक्ति से कई पासपोर्ट बरामद होने के मामले में एटीएस के आईजी जीके गोस्वामी ने बताया कि एक व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। ये बड़ा मामला हो सकता है। उन्होंने कहा कि पूछताछ के बाद कुछ कहना उचित होगा। एलपीजी गैस सिलेंडर फटने से लगी…