5 killed in bus accident in Pauri

पौड़ी में बड़ा हादसा, 100 मीटर नीचे खाई में गिरी बस, 5 की मौत, 15 घायल

215 0

पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी शहर से केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मोटर मार्ग पर एक बस हादसा (Bus Accident) हो गया। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि 15 लोग घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक बस अनियंत्रित हो गई थी। जिसके चलते 100 मीटर नीचे खाई में गिर (Bus Fell) गई। हादसा इतना भयानक था कि बस में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक मिनी बस संख्या UK12PB0177, जो पौड़ी बस अड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर के लिए करीब 3 बजे निकली थी। वहीं, तहसील पौड़ी के कोठार बेंड के पास 4 बजे के आसपास बस दुर्घटना का शिकार हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बस में करीब 20 लोग सवार थे। हादसे (Bus Accident) में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पौड़ी ले जाया गया, जहां से गंभीर रूप से घायलों को उप जिला चिकित्सालय श्रीनगर रेफर किया गया है।

बताया जा रहा है घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान खुद मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य को तेज कराया।साथ ही जिलाधिकारी ने दुर्घटना के कारणों की जांच के लिए परिवहन विभाग को निर्देश दिए हैं। उन्होंने यह भी सुनिश्चित किया कि पीड़ितों को हर संभव मदद दी जाए।

स्पीकर रितु खंडूरी ने हादसे पर जताया दु:ख

उत्तराखंड स्पीकर रितु खंडूरी ने हादसे (Bus Accident) पर दु:ख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पौड़ी -सत्यखाल- देलचौंरी मोटर मार्ग पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।

ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगतों की आत्मा को श्रीचरणों में स्थान एवं शोक संतप्त परिजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। बाबा सिद्धबली जी से घायलों की शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं।

Related Post

Northern Railway Lucknow Division

उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल : प्रशिक्षण के अभाव में कीमैन की ट्रेन से टकरा कर मौत

Posted by - December 15, 2020 0
लखनऊ। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल (Northern Railway Lucknow Division) के सुल्तानपुर उपमंडल में गैंग नंबर 33 के कीमैन मोहम्मद इस्तेखार…
CM Yogi

गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में मुख्यमंत्री योगी ने की गोसेवा

Posted by - April 5, 2024 0
गोरखपुर। लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) के दायित्वों की व्यस्तता के बीच गोरखपुर प्रवास के दौरान शुक्रवार की सुबह मुख्यमंत्री…
JP Nadda

हरिद्वार पहुंचे नड्डा, संतों ने त्रिशुल भेंटकर दिया विजयश्री का आशीर्वाद

Posted by - April 5, 2024 0
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) अपने चुनावी दौरे पर शुक्रवार को तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे…
CS Upadhyay

उत्तराखंड@25 चिंतन-शिविर पर बोले दीनदयाल उपाध्याय के प्रप्रौत्र

Posted by - November 24, 2022 0
प्रिय पुष्कर धामी !! सादर-वन्देमातरम्। यह पाती एक प्रिय छोटे-भाई एवं एक मुख्यमंत्री दोनों के लिए है।  मैंने (CS Upadhyay)…