CM Yogi bowed his head at the feet of Ram Lala

प्रतिष्ठा द्वादशी पर सीएम योगी ने रामलला के श्रीचरणों में झुकाया शीश

303 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्रीरामलला (Ram Lala) के विग्रह की प्राण-प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ पर शनिवार को अयोध्या पहुंचे। मुख्यमंत्री ने प्रभु श्री राम के चरणों में शीश झुकाया व रामलला (Ram Lala)की उतारी आरती।

आमजन का अभिवादन किया स्वीकार

सीएम ने जन्मभूमि पथ पर खड़े श्रद्धालुओं का अभिवादन स्वीकार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे और श्रीरामलला (Ram Lala) के चरणों में शीश झुकाया।

मुख्यमंत्री ने यहां विधिवत दर्शन-पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने यहां श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष नृत्य गोपाल दास जी महाराज से भी आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम योगी ने साधु संतों के साथ भोजन प्रसाद भी ग्रहण किया।

महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, रामचंद्र यादव आदि जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने रामकथा पार्क पर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इसके पहले 4 जनवरी को भी अयोध्या आए थे। उस दिन उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, फिर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की थी।

Related Post

CM Yogi

दक्षिण से आए गोवंश को सीएम योगी ने दिया भवानी और भोलू नाम

Posted by - September 21, 2024 0
गोरखपुर। आंध्र प्रदेश के येलेश्वरम स्थित गोशाला से गोरखनाथ मंदिर लाए गए नादिपथि मिनिएचर नस्ल (पुंगनूर नस्ल की नवोन्नत ब्रीड)…
Anokhi Duniya

योगी सरकार का दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट से बना “अनोखी दुनिया” पार्क डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को देगा मात

Posted by - September 7, 2025 0
लखनऊ/ बुलंदशहर: योगी सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के पांरपरिक उद्याेगों को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के साथ आधुनिकता से…
communicable disease

उप्र में संचारी रोगों के साथ दिमागी बुखार और H3N2 वायरस के लिए भी चलेगा अभियान

Posted by - March 18, 2023 0
लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) के निर्देश पर अप्रैल से पूरे प्रदेश में प्रस्तावित संचारी रोगों (Communicable Diseases) से बचाव…
CM Yogi

हर सनातनी का हो यही प्रण, धार्मिक प्रतीकों के साथ ही राष्ट्रीय प्रतीकों का भी हो सम्मान : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 12, 2025 0
अयोध्या। श्री अयोध्या धाम में पूज्य स्वामी हर्याचार्य जी महाराज की 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…