digital Lost-Found Kendra

महाकुम्भ 2025: डिजिटल केंद्रों पर मिलेगा खोया सामान, मिलेगी घाटों की जानकारी

205 0

महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के सुरक्षित, सुव्यवस्थित और भव्य महाकुम्भ की परिकल्पना को साकार करते हुए पुलिस ने दस डिजिटल खोया पाया केंद्रों की स्थापना की है। डिजिटल खोया पाया केंद्रों में वेटिंग रूम भी रहेंगे। इसके साथ ही चिकित्सीय सुविधाओं के लिए अलग से मेडिकल रूम बनाया गया है। महिलाओं और बच्चों के लिए रिफ्रेशमेंट एरिया की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी केंद्रों में 55 इंच का एलईडी स्क्रीन लगाया गया है। इसे पब्लिक एड्रेस सिस्टम से कनेक्ट किया गया है। खोए-पाए सामान और व्यक्तियों के बारे में लाइव जानकारी दी जाएगी। इतना ही नहीं इन केंद्रों पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) से संबंधित घाटों और मार्गों के बारे में सारी व्यवस्थाओं की भी जानकारी दी जाएगी।

सामान्य दिनों में 5 और स्नान पर्व पर रहेंगे 9 कर्मचारी

एडीजी जोन भानु भास्कर ने बताया कि महाकुम्भ (Maha Kumbh) में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उनके आने-जाने और स्नान की सुरक्षित व्यवस्था की जा रही है। श्रद्धालुओं की सहायता, सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए 10 कंप्यूटराइज्ड खोया-पाया केंद्र स्थापित किए गए हैं। संगम वापसी मार्ग के पश्चिमी छोर पर स्थित मुख्य मॉडल केंद्र में सामान्य दिनों में 5 कर्मचारी और स्नान पर्व के दौरान 9 कर्मचारी तैनात रहेंगे।

खोए पाए व्यक्तियों की दर्ज होगी गुमशुदगी मिलेगी रसीद

– खोए-पाए व्यक्तियों की जानकारी कंप्यूटर पर दर्ज की जाएगी और सूचना देने वाले को कंप्यूटराइज्ड रसीद प्रदान की जाएगी।
– 55 इंच के बड़े एलईडी स्क्रीन पर खोए व्यक्तियों की फोटो और विवरण प्रसारित किए जाएंगे।
– सभी केंद्र एक-दूसरे से आधुनिक संचार प्रणाली द्वारा जुड़े हुए हैं।
– सूचना का प्रसारण फेसबुक, ट्विटर, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के जरिए भी होगा।

इन केंद्रों पर मिलेंगे गुम हुए बच्चे, मोबाइल, पर्स और सामान

1. सेक्टर-04: मुख्य केंद्र
2. सेक्टर-03: अक्षयवट पंडाल
3. सेक्टर 03: संगम नोज
4. सेक्टर-18: ऐरावत द्वार
5. सेक्टर-23: टेंट सिटी
6. सेक्टर-23: अरैल पक्का घाट
7. सेक्टर-06: प्रमुख घाट
8. सेक्टर-14: बड़ा झूसी घाट
9. सेक्टर-17: संगम क्षेत्र
10. सेक्टर-08: प्रमुख स्नान क्षेत्र

पूछताछ केंद्र : श्रद्धालुओं की हर समस्या का होगा समाधान

महाकुम्भ (Maha Kumbh) में यात्रियों की सहायता के लिए मेला क्षेत्र में पूछताछ केंद्र भी स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर महाकुम्भ, प्रयागराज शहर और मेला क्षेत्र से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी उपलब्ध होगी।

– पुलिस थानों, चौकियों, फायर स्टेशन, अस्पताल, पोस्ट ऑफिस और प्रमुख अधिकारियों के कार्यालयों का विवरण।
– बस और रेलवे स्टेशनों की स्थिति और ट्रेनों के समय।
– तीर्थ स्थान, मंदिर, ऐतिहासिक स्थलों तक पहुंचने के साधन और मार्ग।
– अखाड़ों, महामंडलेश्वरों के शिविर, कल्पवासी शिविरों और स्नान घाटों की जानकारी।
– ट्रैफिक स्कीम और मेले में लागू ट्रैफिक प्रतिबंध।
– होटल और धर्मशालाओं की सूची और दरें।
– स्वयंसेवी संस्थाओं की जानकारी।

Related Post

AK Sharma

पीएम के नेतृत्व में पूरी दुनिया में देश की प्रतिष्ठा बढ़ी, साथ ही अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ हुई: एके शर्मा

Posted by - April 6, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) भारतीय जनता पार्टी के आज 43वां स्थापना दिवस…
MLAs immersed in the devotion of Ramlalla

प्रभु श्रीराम की भक्ति में डूबे विधायक, दर्शनों के लिए सीएम योगी का जताया आभार

Posted by - February 11, 2024 0
लखनऊ। सीएम योगी (CM Yogi) और विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) के आग्रह पर रविवार को समाजवादी पार्टी…

श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण, ठाकुर केशवदेव के भक्त पहुंचे नगीना मस्जिद

Posted by - August 13, 2021 0
श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण में ठाकुर केशवदेव के भक्त बनकर आगे आए वादी एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह केस में सहयोगी टीम…
Silk Industry

स्वयं सहायता समूहों के जरिए ग्रामीण विकास को नई दिशा दे रही योगी सरकार

Posted by - January 31, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका संवर्धन और उनके सशक्तिकरण के लिए निरंतर…