maha kumbh

संगम घाट, पांटून पुलों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान

300 0

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक वैभव कृष्ण (IPS) के कुशल निर्देशन में मुख्य स्नान पर्व के पहले बीती रात से सघन चेकिंग अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत संगम घाट, पांटून पुलों और चौराहों-तिराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी गई।

थाना क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाई गई

पुलिस उप महानिरीक्षक ने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने-अपने क्षेत्रों में चौकसी बढ़ाएं और सतर्क दृष्टि बनाए रखें। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए विशेष निगरानी सुनिश्चित की गई है।

अपर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारियों की टीमों ने संभाला मोर्चा

अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारियों ने अपनी-अपनी टीम बनाकर संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और अतिक्रमणों की सघन जांच की। पांटून पुलों पर सुरक्षा की अतिरिक्त व्यवस्था की गई।

आगामी स्नान पर्व को ध्यान में रखते हुए कड़े निर्देश

आगामी स्नान पर्व के दृष्टिगत पुलिस द्वारा सुरक्षा-व्यवस्था को और मजबूत किया जा रहा है। सभी थाना क्षेत्रों में सुरक्षा बलों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न होने पाए और महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) का आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो।

Related Post

CM Yogi

चैत्र नवरात्रि में मंदिरों में साफ-सफाई और जनसुविधाओं की व्यवस्था करें सुनिश्चितः मुख्यमंत्री

Posted by - March 21, 2025 0
अयोध्या:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार को अयोध्या मंडल के विकास कार्यों, कानून व्यवस्था व श्रीराम नवमी/श्री राम…
Anokhi Duniya

योगी सरकार का दुनिया का पहला सिरेमिक वेस्ट से बना “अनोखी दुनिया” पार्क डिज्नी वर्ल्ड और जुरासिक पार्क को देगा मात

Posted by - September 7, 2025 0
लखनऊ/ बुलंदशहर: योगी सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के पांरपरिक उद्याेगों को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के साथ आधुनिकता से…
Pump Storage Hub

यूपी में पंप स्टोरेज प्लांट्स का हब बनने जा रहे हैं सोनभद्र, चंदौली और मीरजापुर

Posted by - September 16, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को ऊर्जा के क्षेत्र में भी उत्तम प्रदेश बने, इसके लिए योगी सरकार द्वारा विभिन्न स्तर पर…