Jal Jeevan Mission

जल जीवन मिशन के तहत ‘सामुदायिक अंशदान’ को वहन करेगी योगी सरकार

229 0

लखनऊ: योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों को बड़ी सौगात दी है। ‘जल जीवन मिशन’ (Jal Jeevan Mission) के तहत हर घर नल योजना में सामुदायिक अंशदान का वहन अब योगी सरकार करेगी। हर घर तक नल पहुंचाने में पूंजी लागत का 10 फीसदी भाग सामुदायिक अंशदान के रूप में ग्रामीणों से लिए जाने की योजना थी, लेकिन योगी सरकार ने तय किया है कि इस राशि का बोझ आमजन पर न पड़े। इसके लिए सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। गौरतलब है कि यूपी में जल जीवन मिशन के तहत 40951 योजनाएं स्वीकृत हैं। कुल कार्य की लागत 1,52,521.82 करोड़ है। इसमें केंद्रांश 71714.68 व राज्यांश 71714.68 करोड़ रुपये है। लागत के सापेक्ष यूपी का सामुदायिक अंशदान 9092.42 करोड़ रुपये होता है। योगी सरकार की तरफ से 2024-25 में इसके लिए 2000 करोड़ रुपये के बजट की व्यवस्था भी की गई है। इसका लाभ उत्तर प्रदेश के लगभग 2,32,95,697 परिवारों को मिलेगा।

वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 2000 करोड़ रुपये की व्यवस्था

जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के अंतर्गत उत्तर प्रदेश की ग्रामीण आबादी को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। इसमें निर्माण लागत के सापेक्ष सामुदायिक अंशदान की व्यवस्था थी। सामुदायिक अंशदान के तहत एससी/ एसटी आबादी वाले गांवों में पूंजीगत लागत का पांच फीसदी व अन्य गांवों में 10 प्रतिशत भाग आमजन से लिया जाना तय था, लेकिन योगी सरकार ने आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने को लोक कल्याणकारी दायित्व के रूप में मानते हुए चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में 2000 करोड़ रुपये की व्यवस्था कराने का निर्णय लिया गया है। इससे ग्रामीणों को सामुदायिक अंशदान नहीं देना होगा।

इन राज्यों में सरकार द्वारा वहन किया जा रहा सामुदायिक अंशदान

वर्तमान में हरियाणा, बिहार, ओडिसा व पश्चिम बंगाल में राज्य सरकार द्वारा सामुदायिक अंशदान वहन किया जा रहा है। राजस्थान में भी मुख्यमंत्री ने इसे राज्य सरकार द्वारा वहन किये जाने की घोषणा की है, जबकि मध्य प्रदेश में यह राज्य सरकार द्वारा विचाराधीन है।

ग्रामीणों को रखरखाव के लिए देने होंगे 50 रुपये

उत्तर प्रदेश में ग्रामीणों को जल जीवन मिशन (Jal Jeevan Mission) के तहत हर घर जल के लिए सामुदायिक अंशदान नहीं देना होगा। ग्रामीणों को सिर्फ रखरखाव के लिए 50 रुपये (वाटर टैरिफ कलेक्शन) अपनी ग्राम पंचायत को देने होंगे।

हर घर नल में बुंदेलखंड की प्रगति

जिला  नल कनेक्शन (परिवार)  प्रतिशत

महोबा       1,39,621             99.71
झांसी        2,49,100             99.15
ललितपुर   2,05,865            99.46
चित्रकूट     1,63,698            99.83
बांदा         2,67,198            99.34
जालौन     2,03,309             95.87
हमीरपुर   1,85,261             99.32

विंध्य क्षेत्र में प्रगति की स्थिति

जिला      नल कनेक्शन (परिवार) प्रतिशत
मीरजापुर          3,49,292            98.34
सोनभद्र           2,53,938             80.83

उत्तर प्रदेश के ग्रामीणों पर बोझ न पड़े, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यूपी में सामुदायिक अंशदान का वहन सरकार द्वारा करने के निर्देश दिए गए हैं। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 2000 करोड़ रुपये का बजट भी जारी कर दिया गया है। सरकार हर घर तक पेयजल पहुंचाने को संकल्पित है।

अनुराग श्रीवास्तव, अपर मुख्य सचिव, नमामि गंगे व जलापूर्ति विभाग

Related Post

Maha Kumbh

विदेशी श्रद्धालु भी महाकुंभ की व्यवस्था और साफ सफाई की प्रशंसा कर रहे: एके शर्मा

Posted by - January 14, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ 2025 की शुरुआत…
Suresh Khanna

यूपी की पहली आर्थिक समीक्षा सदन में पेश, 8 वर्षों में दोगुनी से अधिक हुई प्रदेश की अर्थव्यवस्था

Posted by - February 9, 2026 0
लखनऊ : उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना (Suresh Khanna ) ने सोमवार को विधानमंडल…
Technology

उत्तर प्रदेश को सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री का हब बनाने की दिशा में योगी सरकार ने उठाया महत्वपूर्ण कदम

Posted by - September 18, 2024 0
ग्रेटर नोएडा। देश में पहली बार सेमीकंडक्टर पॉलिसी (Semiconductor Policy) लागू कर भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक…