CM Bhajanlal Sharma

मुख्यमंत्री का केन्द्र सरकार से जयपुर में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र खोलने का अनुरोध

200 0

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) ने वर्ष 2026 में खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेलों की मेजबानी राजस्थान को देने के लिए केन्द्र सरकार से औपचारिक अनुरोध किया है। उन्होंने प्रदेश के युवाओं को खेलों के क्षेत्र में आगे ले जाने और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए राज्य में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र एवं खेलो इण्डिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना के लिए भी केन्द्र सरकार से आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखे पत्र में कहा कि खेलो इण्डिया राष्ट्रीय युवा खेल- 2026 की मेजबानी राजस्थान को मिलने से राज्य के युवाओं को खेल के क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को प्रदर्शित करने का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय खेल संस्कृति, खेलों के बुनियादी ढांचे और प्रदेश के पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने (CM Bhajanlal) इस आयोजन की तैयारी के उद्देश्य से खेलों के बुनियादी ढांचे के उन्नयन के लिए 250 करोड़ रूपए की वित्तीय सहायता स्वीकृत किए जाने का भी आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री शर्मा (CM Bhajanlal) ने कहा कि जयपुर में राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र खोलने से स्थानीय एथलीटों को प्रोत्साहन मिलेगा, साथ ही राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने में भी मदद मिलेगी।

खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी आधुनिक खेल प्रशिक्षण सुविधाएं और विशेषज्ञ कोचिंग उपलब्ध कराने में उपयोगी सिद्ध होगा। मुख्यमंत्री (CM Bhajanlal) ने गत दिसम्बर में केन्द्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्री से मुलाकात के दौरान भी इस बारे में चर्चा की थी।

Related Post

CM Dhami

नारी शक्ति को मिलेगा पूरा अधिकार, सीएम धामी बोले- महिला आरक्षण ऐतिहासिक कदम

Posted by - April 15, 2026 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि महिलाओं की शक्ति, साहस और समर्पण ही समाज और देश…
Director General SSB Rashmi Shukla met CM Dhami

सीएम धामी से महानिदेशक एसएसबी रश्मि शुक्ला ने की भेंट

Posted by - May 16, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में महानिदेशक एसएसबी रश्मि शुक्ला (Rashmi Shukla)…
राष्ट्रीय मतदाता दिवस

यंग इंडिया बदल रहा है भारत का भविष्य, डीआरडीओ बने दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत: मोदी

Posted by - January 3, 2020 0
बंगलुरु। डिफेंस रिसर्च एंड डवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) में एक कार्यक्रम को पीएम मोदी ने संबोधित किया। इस दौरान मोदी ने…
CM Dhami

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: 38 वरिष्ठ महिलाओं को CM धामी ने किया सम्मानित, कहा— “पहाड़ की असली ताकत उसकी मातृशक्ति”

Posted by - March 8, 2026 0
देहरादून: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने देहरादून स्थित मुख्य सेवक सदन में…