Maha Kumbh

महाकुम्भ क्षेत्र में दो और संन्यासी अखाड़ों की धर्म ध्वजा हुई स्थापित

249 0

महाकुम्भ नगर। प्रयागराज में आयोजित होने जा रहे विश्व के सबसे बड़े आध्यात्मिक और सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) में आस्था और अध्यात्म के विविध रंग निखरने लगे हैं। सनातन धर्म के शिखर संन्यासियों के दो अखाड़ों ने एक ही दिन में महाकुम्भ क्षेत्र में अपने अपने अखाड़े की धर्म ध्वजा स्थापित की। अखाड़ा क्षेत्र में अखाड़ों के संतो की मौजूदगी से दिव्य और भव्य कुम्भ की अनुभूति जीवंत हो गई।

दो और संन्यासी अखाड़ों की धर्म ध्वजा स्थापित

प्रयागराज में त्रिवेणी के तट पर आस्था की अलौकिक दुनिया आकार लेने लगी है। सीएम योगी के निर्देश पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) की तैयारियों में आई तेजी से महाकुम्भ का आकर्षण अखाड़ा क्षेत्र सबसे पहले गुलज़ार होने लगा है। सोमवार को अखाड़ा क्षेत्र में दो और संन्यासी अखाड़ों ने प्रशासन द्वारा आवंटित भूमि में अपनी धर्म ध्वजा स्थापित कर दी ।

पंचायती अखाड़ा श्री निरंजनी और उसके भ्राता अखाड़े कहे जाने वाले श्री तपोनिधि आनंद अखाड़ा पंचायती ने पूरे विधि विधान के साथ अपने अपने अखाड़ों के इष्ट का आवाहन कर अपनी धर्म ध्वजा महाकुम्भ क्षेत्र में फहरा दी।

अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष और निरंजनी अखाड़े के संत रविंद्र पुरी का कहना है कि हमारे अखाड़े की परम्परा है कि धर्म ध्वजा स्थापना में अखाड़े का कोई भी श्री महंत या बड़ा पदाधिकारी हिस्सा नहीं लेता। इसलिए नागा संन्यासियों की अगुवाई में अखाड़े की धर्म ध्वजा स्थापित हुई। अब 4 जनवरी को निरंजनी अखाड़े का छावनी प्रवेश होगा ।

श्री तपोनिधि आनंद अखाड़ा पंचायती ने भी स्थापित की धर्मध्वजा

परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन के मूलमंत्र को लेकर चलने वाले श्री तपोनिधि आनंद अखाड़ा पंचायती की धर्मध्वजा की भी स्थापना हुई। अखाड़े के अध्यक्ष स्वामी शंकरानन्द सरस्वती ने बताया कि 41 फीट के ध्वज दंड में अखाड़े के प्रमुख संतों की मौजूदगी में पूरे विधि विधान के साथ अखाड़े की धर्म ध्वजा स्थापित कर दी गई। इसी धर्म ध्वजा के नीचे अखाड़े के इष्ट देवता को छावनी प्रवेश के बाद स्थान दिया जाएगा।

Related Post

AK Sharma

सरयू नदी से गोठां ग्राम तक बेहतर कनेक्टिविटी से बढ़ेगा स्थानीय विकास: ऊर्जा मंत्री

Posted by - November 18, 2025 0
लखनऊ/मऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ प्रवास के दौरान भारत सरकार के राष्ट्रीय राजमार्ग…
AK Sharma

एके शर्मा ने मॉ विन्ध्यवासिनी धाम कॉरिडोर क्षेत्र में श्रद्धालुओं के लिए मुफ्त वाईफाई सुविधा का किया शुभारम्भ

Posted by - March 17, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) मिर्जापुर जिले में स्थित मॉ विन्ध्यवासिनी धाम…
CM Yogi attended Shri Kashi Vishwanath Darbar

सीएम योगी ने श्री काशी विश्वनाथ दरबार में लगाई हाजिरी, बाबा काल भैरव का लिया आशीर्वाद

Posted by - September 1, 2024 0
वाराणसी: भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक एवं सदस्यता अभियान कार्यशाला में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री…
Chief Minister Yogi inaugurated 7 projects in KGMU campus

एक युग की चिकित्सा परंपरा और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा का प्रतीक है केजीएमयू : सीएम योगी

Posted by - July 14, 2025 0
लखनऊ । लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) ने अपने 120 वर्षों की गौरवशाली यात्रा में एक और ऐतिहासिक…
Liquor

राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से निर्देशों को हो रहा पालन, ताबड़तोड़ कार्रवाई जारी

Posted by - April 29, 2024 0
लखनऊ : लोकसभा चुनाव-2024 (Lok Sabha Elections) को उत्तर प्रदेश में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व भयमुक्त कराने के लिए राज्य निर्वाचन…