CM Nayab Singh Saini

महापुरुषों से प्रेरणा लेकर सरकार बना रही नए कीर्तीमान: सीएम सैनी

175 0

सिरसा: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) आज मंगलवार को सिरसा के गांव में पहुंचे। यहां महाराजा सूरजमल के 261वें बलिदान दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय जाट विकास मंच की तरफ से कराये गए प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने शिरकत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने महाराजा सूरजमल की प्रतिमा का अनावरण किया। जिसके बाद पौधारोपण भी किया।

ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि महाराजा सूरजमल जैसी शख्सियत की प्रतिमा का अनावरण करने का उन्हें मौका मिल रहा है इसके लिए वो आयोजकों और गांववासियों का धन्यवाद करते हैं।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Saini) ने अपने सम्बोधन में कहा कि महाराजा सूरजमल के जीवन से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और उनके संकल्प को अपने जीवन में लेकर विकास के कार्यों को आगे बढ़ाना चाहिए।

उन्होंने (CM Nayab Saini) कहा कि बीजेपी की केंद्रीय और राज्य सरकार ऐसे ही महापुरुषों से प्रेरणा लेकर विकास के नए कीर्तिमान बना रही है। लोगों के हितों में अनेक योजनाएं लागू कर रही है जिसका लाभ किसान व्यापारी और आमजन को मिल रहा है। इस मौके पर राज्यसभा सांसद सुभाष बराला, प्रदेश के शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा, पूर्व सांसद सुनीता दुग्गल सहित बीजेपी के स्थानीय नेता भी मौजूद रहे।

Related Post

CM Dhami

राज्य में नेक्स्ट-जनरेशन रिमोट सेंसिंग एवं ड्रोन एप्लीकेशन सेंटर का विकास किया जाएगा

Posted by - August 12, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में सूचना एवं…
TVSN Prasad

मुख्य सचिव 27 अप्रैल को ‘नेशनल स्कूल बॉयज बास्केटबॉल चैंपियनशिप’ का करेंगे शुभारंभ

Posted by - April 26, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में हरियाणा के मुख्य सचिव टी.वी.एस.एन. प्रसाद (TVSN Prasad) 27 अप्रैल को ‘नेशनल स्कूल बॉयज बास्केटबॉल…
CM Nayab Saini

हिसार का महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट लिखेगा प्रदेश के विकास की गाथा : नायब सैनी

Posted by - June 20, 2024 0
हिसार। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini) ने कहा है कि हिसार का महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट प्रदेश के विकास…
CM Bhajanlal Sharma

महायज्ञ व गोपूजन में मुख्यमंत्री भजनलाल आमंत्रित

Posted by - March 6, 2025 0
जयपुर। समाज सुधारक एवं गोभक्त महर्षि दयानंद सरस्वती महाराज की 200वीं जयंती पर्व की सम्पन्नता व उनके द्वारा स्थापित आर्यसमाज…