CM Bhajan Lal

हर सफल व्यक्ति के साथ होती है महिला शक्ति: सीएम भजनलाल

253 0

उदयपुर। राजस्थान की भजनलाल सरकार का एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर आज उदयपुर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। (Bhajanlal Government Anniversary) जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने लखपति दीदी सहित महिलाओं से जुड़ी अन्य योजनाओं की राशि जारी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने महिला शक्ति को नमन करते हुए नया नारा भी दिया।

‘हर सफल व्यक्ति के साथ महिला शक्ति’

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने उदयपुर में सरकार की पहली वर्षगांठ पर हुए महिला सम्मेलन में शिरकत की। इस मौके पर CM ने कहा कि जहां नारियों का सम्मान होता है, वहां हमेशा देवताओं का निवास होता है। हम पुरुष-स्त्री को रथ के दो पहिए के समान देखते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले कहा जाता था हर सफल पुरुष के पीछे महिला होती है। अब कहा जाना चाहिए हर सफल व्यक्ति के साथ महिला शक्ति होती है।

छात्रों को मिली निशुल्क स्कूटी की सौगात

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने कहा कि महिला अपराध रोकथाम के लिए सरकार बनते ही काम शुरू कर दिया। रात में पेट्रोलिंग शुरु की। महिला सुरक्षा के लिए एप शुरू किया। बालिका शिक्षा को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। हमने लाड़ो प्रोत्साहन योजना शुरू की है,आज एक लाख लाभार्थियों को राशि भी भेजी है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने छात्राओं को निशुल्क स्कूटी का वितरण किया। वहीं शिक्षा विभाग की योजनाओं से लाभार्थी बालिकाओं के साथ फोटो भी खिंचवाया।

अब बसों में रहेगी पैनिक बटन

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने सरकार की पहली वर्षगांठ पर हुए इस कार्यक्रम में कई योजनाओं की शुरुआत की। इनमें मुख्यमंत्री अमृत आहार योजना, पुलिस सहायता के लिए महिला हेल्पलाइन की शुरुआत की। नमो ड्रोन दीदी सम्मान, लखपति दीदी सम्मान, स्वयं सहायता समूहों को संवर्द्धन राशि हस्तांतरित की। वहीं सीएम सुरक्षा कमांड सेंटर और पैनिक बटन योजना की भी शुरुआत की। अब बसों में महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर पैनिक बटन लगेंगे।

Related Post

Satellite Man of India

Google ने ‘सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया’ के जन्मदिन पर बनाया डूडल

Posted by - March 10, 2021 0
नई दिल्ली। सर्च इंजन Google  ने बुधवार को भारतीय अंतरिक्ष वैज्ञानिक व भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष उडुपी…

दिल्ली दंगा: उमर खालिद पर लगे आरोपों को वकील ने नकारा, कहा- पुलिस के पास साबित करने को कुछ नहीं

Posted by - September 3, 2021 0
दिल्ली में पिछले साल हुए दंगो के मामले में जेल में बंद जेएनयू के छात्र नेता उमर खालिद की जमानत…
Pushkar Singh Dhami

पुष्कर सिंह धामी ने छात्रों के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में वर्चुअल किया प्रतिभाग

Posted by - April 1, 2022 0
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में देशभर के विद्यार्थियों को…