CM Dhami

उत्तराखंड में बढ़ती ठंड के मद्देनजर मुख्यमंत्री धामी के निर्देश

271 0

देहरादून। राज्य में बढ़ती ठंड और बारिश के मद्देनजर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सभी जिलाधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश जारी किए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि सभी जिलों में रैनबसेरों में पर्याप्त सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं और जरूरतमंद लोगों को कंबल, रजाई आदि वितरित किए जाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मौसम विभाग की ओर से राज्य में बारिश और ठंड की चेतावनी को देखते हुए सभी जिलाधिकारियों को तहसील स्तर पर ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि जरूरत के अनुसार रैन बसेरे शुरू करने के साथ ही रैनबसेरा में आवासहीन लोगों को शिफ्ट किया जाए, खासकर बच्चों, महिलाओं और बीमार लोगों को तत्काल रैनबसेरा की सुविधा दी जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि कंबल, रजाई भी वितरित किए जाएं, इसके अलावा प्रमुख स्थानों पर अलाव का भी इंतजाम किया जाएं। अधिक उंचाई वाले क्षेत्राें में बर्फवारी के कारण निचले इलाकाें में भी तापमान में गिरावट आने की संभावना काे देखते हुए जिला प्रशासन अपने स्तर से सावधानी बरतते हुए, जरूरतमंद लोगों को हर तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराएं।

Related Post

CM Yogi

’सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए ‘स्वस्थ भारत’ का होना जरूरी : सीएम योगी

Posted by - December 9, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि ‘सशक्त भारत’ के निर्माण के लिए स्वस्थ भारत का होना जरूरी…
Kirti Kharbanda

अभिनेत्री कीर्ति खरबंदा ने पुलकित को बोला-‘आई लव यू’

Posted by - January 3, 2021 0
मुंबई। अभिनेता पुलकित सम्राट ने अपने आधुनिक परिवार की तस्वीर पोस्ट की है। जिस पर उनकी कथित गर्लफ्रेंड अभिनेत्री प्रेमिका…
ODOP

ओडीओपी योजना से मिला संबल, 10 लाख के ऋण से खड़ा किया डिजिटल लॉक का व्यवसाय

Posted by - March 9, 2026 0
लखनऊ: उद्योगों को प्रोत्साहन देने वाली योगी सरकार की नीतियों से प्रेरित होकर अलीगढ़ की महिला उद्यमी नीलम सिंह ने…