CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय की सरलता और आत्मीयतापूर्ण वार्तालाप ने रेलयात्रियों का जीता दिल

288 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) रविवार की देर रात रायपुर से बिलासपुर ट्रेन यात्रा के दौरान उनकी सहजता एवं सरलता ने यात्रियों का दिल जीत लिया। उन्होंने यात्रियों से आत्मीय चर्चा के दौरान कहा कि मेरी यात्रा का उद्देश्य यही है कि मैं आमजन के मन में क्या है, उनकी सरकार से इच्छा और अपेक्षाएं क्या है,यह जान सकूं।

हमारी सरकार के काम को लेकर लोग क्या सोचते हैं, इसको जानने का यह यात्रा मुझे अच्छा अवसर देगी, इसीलिए मैंने बिलासपुर जाने के लिए ट्रेन का सफर चुना। बातचीत के दौरान उन्होंने यात्रियों से कुशलक्षेम पूछते हुए सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़ी चर्चाएं भी की।

65 वर्षीय बुजुर्ग श्रीमती रेखा मुख्यमंत्री को श्रीम भागवत गीता भेंट करती  

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने 65 वर्षीय रेखा पाली से बातचीत के दौरान उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क इलाज की सुविधा का जिक्र भी किया। इस खास मौके पर श्रीमती रेखा ने मुख्यमंत्री को श्रीमद्भगवद्गीता की प्रति भेंट की। मुख्यमंत्री ने भिलाई से जबलपुर की यात्रा कर रहीं यात्री 45 वर्षीय शिखा से भी बात की। उन्होंने महतारी वंदन योजना से जुड़ी जानकारी उनके साथ साझा की।

मुख्यमंत्री (CM Sai) की इस यात्रा का सबसे रोचक संवाद 4 वर्षीय समायरा के साथ हुआ। मुख्यमंत्री ने समायरा को चॉकलेट दिया और उससे ढेर सारी बातें की। उन्होंने समायरा के आग्रह पर ऑटोग्राफ दिया।

मुख्यमंत्री (CM Sai) ने समायरा को ढेर सारा आशीर्वाद दिया और उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री के साथ इस यात्रा में शामिल यात्रियों ने कहा कि हमारी यह यात्रा यादगार बन गई है।

Related Post

AK Sharma

जहां कहीं पर भी विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने में कमियां दिख रही, उसे शीघ्र ही सुधार लें: एके शर्मा

Posted by - March 20, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने निर्देशित करते हुए कहा कि गर्मी में…
CM Yogi

पिछली सरकारों में इतना पैसा लिया जाता था कि वे किसी अभ्यर्थी से आंख नहीं मिला पाते थेः सीएम

Posted by - September 7, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने पिछली सरकारों पर निशाना साधा और कहा कि 8 वर्ष पहले वे नियुक्ति…
Maha Kumbh

महाकुम्भ से विदा हुए सनातन के संरक्षक दंडी स्वामी संत, संगम में किया महाकुम्भ का आखिरी स्नान

Posted by - February 15, 2025 0
महाकुम्भ नगर। प्रयागराज महाकुम्भ (Maha Kumbh) अपने समापन की तरफ अग्रसर है। बसंत पंचमी के अमृत स्नान के बाद पहले…