CM Dhami

एक भारत-श्रेष्ठ भारत के निर्माण में अपना दें योगदान: मुख्यमंत्री

345 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने संविधान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने संविधान दिवस की पूर्व संध्या पर जारी संदेश में कहा कि संविधान हमारे देश की आत्मा है। यह प्रत्येक भारतीय के गौरव, अधिकार और सम्मान का रक्षक भी है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भारतीय संविधान के शिल्पकार बाबासाहब अम्बेडकर जी को नमन करते हुए कहा कि विश्व में भारत की विशिष्ट पहचान बनाने में भारतीय संविधान की विशेष भूमिका है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि संविधान में प्रत्येक नागरिक के लिए मौलिक अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी उल्लेख किया गया है। संविधान प्रदत्त अधिकारों का उपयोग करना ही नहीं, इसके मूल्यों की रक्षा करना भी हर नागरिक का कर्तव्य है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति और सांस्कृतिक प्रतिष्ठा के पुनर्स्थापना में संलग्न रहकर हम सबको ’एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करना होगा।

Related Post

Rahul Gandhi

राहुल गांधी बोले- राजनीतिक भविष्य के डर से ज्योतिरादित्य सिंधिया ने विचारधारा छोड़ी

Posted by - March 12, 2020 0
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में शामिल होने को लेकर बड़ा बयान…
cm dhami

सीएम धामी ने दुग्ध उत्पादकों को 22 करोड़ की धनराशि वितरित की

Posted by - August 5, 2022 0
रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को जवाहर नवोदय विद्यलाय रूद्रपुर में डेयरी विकास विभाग द्वारा आयोजित…
Malaria

मलेरिया की रोकथाम के लिए बरतें सावधानियां, स्वच्छता पर विशेष ध्यान दें नागरिक

Posted by - April 22, 2024 0
चंडीगढ़। गर्मी के मौसम में मलेरिया (Malaria)  व डेंगू जैसी बीमारी न फैलने पाएं इसके लिए स्वास्थ्य विभाग तन्मयता से…