CM Bhajan Lal

​CM भजनलाल ने मंत्रियों के साथ देखी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’

289 0

जयपुर। गुरुवार को सीएम भजनलाल शर्मा ​(CM Bhajanlal Sharma) ने अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के साथ फिल्म द साबरमती रिपोर्ट (The Sabarmati Report) देखी। सीएम ने डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, मंत्रियों और विधायकों से साथ फिल्म देखी।

सीएम ​(CM Bhajanlal Sharma) ने कहा- यह फिल्म सच्चाई बता रही है कि झूठ कैसे परोसा गया था। लेकिन इस फिल्म में सत्य को उजागर करते हुए लोगों को वास्तविकता बताई है। फिल्म का स्पेशल शो रखा गया था। फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ को राजस्थान सरकार ने टैक्स फ्री कर दिया है। टैक्स फ्री करने की जानकारी सीएम ने सोशल मीडिया पर दी थी। इसके बाद वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं।

हमारी सरकार ने ‘द साबरमती रिपोर्ट’ फिल्म को राजस्थान में कर-मुक्त (टैक्स फ्री) करने का सार्थक निर्णय लिया है। यह फिल्म इतिहास के उस भयावह काल-खंड को दर्शाती है, जिसे कुछ स्वार्थी तत्वों ने अपने स्वार्थों की पूर्ति के लिए विकृत (तोड़ मरोड़ कर पेश) करने का गलत प्रयास किया।

सीएम ​(CM Bhajanlal Sharma) ने लिखा- यह फिल्म अवश्य देखी जानी चाहिए। अतीत का गहन अध्ययन ही हमें वर्तमान को समझने और भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान कर सकता है।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी की उपस्थिति में उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप में हुआ MoU

Posted by - October 5, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) की उपस्थिति में गुरूवार को सचिवालय में समग्र शिक्षा उत्तराखण्ड और स्विस एजुकेशन ग्रुप,…
दिल्ली विधानसभा चुनाव

संजय सिंह बोले- दिल्ली ने बता दिया उनका बेटा आतंकवादी नहीं, कट्टर देशभक्त

Posted by - February 11, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शानदार जीत सुनिश्चित मानी जा रही है। इसके बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा…