CM Yogi

मुख्यमंत्री ने श्रीराम मंदिर और हनुमानगढ़ी में की पूजा-अर्चना

268 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) बुधवार को अयोध्या के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी पहुंचकर हनुमत दरबार में हाजिरी लगाई। इसके उपरांत सीएम योगी श्रीरामलला के मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया।

सीएम योगी (CM Yogi) ने दोनों मंदिरों में प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। आज उत्तर प्रदेश में 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए हो मतदान के बीच अयोध्या पहुंचे हैं। इससे पहले अयोध्या पहुंचने पर महापौर एवं विधायक समेत जनप्रतिनिधियों व भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री बुधवार दोपहर रामकथा पार्क पहुंचे। यहां से मुख्यमंत्री (CM Yogi) सीधे हनुमानगढ़ी पहुंचे, जहां संकटमोचन हनुमान के चरणों में हाजिरी लगाई। यहां मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेम दास से मुलाकात की, जिन्होंने सीएम योगी को अंगवस्त्र पहनाकर आशीर्वाद दिया।

सीएम (CM Yogi) ने यहां दर्शन-पूजन के उपरांत अयोध्यावासियों व श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि पहुंचे और श्रीरामलला के चरणों में शीश झुकाया। मुख्यमंत्री ने यहां भी विधिवत दर्शन-पूजन किया।

इसके पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) दीपोत्सव के दौरान अयोध्या पहुंचे थे। सीएम ने उस दौरान भी श्रीराम व संकटमोचन हनुमान जी के चरणों में हाजिरी लगाई थी। दर्शन-पूजन के दौरान महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेदप्रकाश गुप्त, आदि मौजूद रहे।

Related Post

CM Yogi addressed the prabudh conference

गलत वोट से कैराना में पलायन होता है, सही वोट से अपराधी पलायन करते है : योगी

Posted by - March 28, 2024 0
शामली । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गुरुवार को यहां स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित प्रबुद्धवर्ग सम्मेलन को संबोधित किया।…

ट्यूनीशिया में बनीं पहली महिला प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति कैस सईद ने किया नियुक्त

Posted by - September 30, 2021 0
ट्यूनिश। ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति कैस सईद ने एक प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग स्कूल की प्राध्यापक नजला बौदेंत रमजाने को देश की पहली…
Maha Kumbh

महाकुम्भ से जुड़ी भ्रामक पोस्ट करने वालों पर कार्रवाई, 07 सोशल मीडिया अकाउंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Posted by - February 12, 2025 0
महाकुम्भ नगर। उत्तर प्रदेश पुलिस सोशल मीडिया पर महाकुम्भ (Maha Kumbh) से जुड़ी अफवाहें फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई…
CM Yogi

जनहित के मुद्दों को सदन में रखें,स्वस्थ चर्चा से कराएं प्रदेश का विकासः मुख्यमंत्री

Posted by - February 17, 2025 0
लखनऊ : विधानसभा का बजट सत्र 18 फरवरी मंगलवार से प्रारंभ होगा। इसके पूर्व सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना…