CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन परिसर में लगाया नीम का पौधा

229 0

जगदलपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Sai) ने आज मंगलवार काे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन 241 वाहिनी के परिसर में नीम का पौधा रोपा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री (CM Sai) ने कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण की दिशा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अनूठा प्रयास है, जिसमें सभी लोग स्वस्फूर्त अपनी भागीदारी दे रहे हैं। श्री साय ने सभी से एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने का आह्वान किया।

उन्होंने (CM Sai) कहा कि पौधरोपण से हम न केवल पर्यावरण को सुरक्षित करते हैं, बल्कि भावी पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ वातावरण का उपहार देते हैं।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री साय (CM Sai) बस्तर विकास प्राधिकरण की बैठक के बाद अचानक सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन के कैंप पहुंचे थे। वृक्षारोपण के दौरान सीआरपीएफ बस्तरिया बटालियन के सुरक्षा बल के जवान उपस्थित थे।

Related Post

WHO

लॉकडाउन हटाना महामारी का अंत नहीं, बल्कि अगले चरण शुरू होगा : डब्ल्यूएचओ

Posted by - April 20, 2020 0
नई दिल्ली । विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ के संदर्भ में कहा है कि लॉकडाउन हटाना महामारी…
Shailesh Bagoli

त्यौहारों के दौरान सुचारू यातायात व्यवस्था के लिए सचिव गृह ने ली बैठक, देहरादून में विशेष प्रबंध के निर्देश

Posted by - October 10, 2025 0
राज्य में आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से आज सचिव, गृह शैलेश बगोली…
Rahul Gandhi

भारत में संकट सिर्फ कोरोना नहीं, बल्कि केंद्र सरकार की जन विरोधी नीतियां भी हैं- राहुल गांधी

Posted by - April 22, 2021 0
ऩई दिल्ली। इससे पहले बुधवार को राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि वैक्सीन रणनीति नोटबंदी…