Swachhta Vikas

शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित प्रबंधित स्वच्छता विकास पर दो दिवसीय नेशनल नॉलेज वर्कशाप का होगा आयोजन

251 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में सुरक्षित प्रबंधित स्वच्छता विकास (Swachhta Vikas) पर दो दिवसीय नेशनल नॉलेज वर्कशाप का आयोजन किया जा रहा है। यह वर्कशाप 19-20 नवम्बर, 2024 को लखनऊ के द सेन्ट्रम होटल में आयोजित की जायेगी।

इसमें भारत सरकार के आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय, उत्तर प्रदेश नगर विकास, मिशन डायरेक्टर यूनाइटेड स्टेटस् एजेंसी फॉर इण्टरनेशनल डेवलपमेंट, यूएस एम्बेस्डर टू इण्डिया, अन्य राज्यों के नगर विकास के अधिकारी व स्टेक होल्डर्स प्रतिभाग करेंगे।

वर्कशाप में सभी के लिए टॉयलेट, मैनहोल से मशीन होल, सफाई मित्र सुरक्षा एवं स्वास्थ्य, ओडीएफ से ओडीएफ प्लस प्लस, स्वच्छता पर विभिन्न राज्यों द्वारा अपने अनुभवों को साझा करने, योजना और डीपीआर निर्माण पर अपनी रिपोर्ट साझा करना, तकनीकी प्रयोग, कूड़ा प्रबंधन आदि मुद्दों पर शेसन आयोजित किए जायेंगे।

कार्यशाला में भारत सरकार के शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू, प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा, राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू, भारत में अमेरिका के राजदूत एच.ई. एरिक गार्सेटी, प्रमुख सचिव अमृत अभिजात आदि प्रतिभाग करेंगे।

Related Post

AK Sharma

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ने ओमप्रकाश राजभर की मां को दी श्रद्धांजलि

Posted by - April 20, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कैबिनेट में अपने सहयोगी ओमप्रकाश राजभर…
Maha Kumbh

महाकुंभ 2025: मेले में भीड़ नियंत्रण को तैनात होंगे 180 घुड़सवार पुलिसकर्मी

Posted by - October 29, 2024 0
प्रयागराज । महाकुंभ-2025 (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए योगी सरकार ने जबरदस्त…

पेगासस: विदेशी मीडिया ने नहीं मोदी के काम ने भारत की छवि खराब की- रवीश कुमार

Posted by - July 20, 2021 0
भारत में पेगासस जासूसी कांड को लेकर बवाल मचा हुआ है। ब्रिटिश न्यूज मीडिया वेबसाइट द गार्डियन ने भी पीएम…
aajeevika mission

राष्‍ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत महिलाओं को दिया जा रहा निशुल्‍क प्रशिक्षण

Posted by - May 27, 2022 0
लखनऊ। आत्‍मनिर्भर यूपी (Aatmnirbhar UP) के संकल्प को पूरा करते हुए प्रदेश सरकार अपनी योजनाओं से शहरी एवं ग्रामीण महिलाओं…