CM Nayab Singh

प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं, राज्य में डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : नायब सिंह सैनी

233 0

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रदेश में डीएपी खाद की कोई कमी नहीं है। राज्य में डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। मुख्यमंत्री आज यहां हरियाणा विधानसभा में डीएपी के संबंध में लाए गए ध्यानाकर्षण प्रस्ताव पर बोल रहे थे।

नायब सिंह सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा कि प्रदेश में किस पैक्स पर कितनी खाद उपलब्ध है, उसका डेटा भी सरकार के पास है। यदि किसी सदस्य को जानकारी की आवश्यकता होगी, उन्हें यह जानकारी भी उपलब्ध हो जाएगी। वर्तमान में प्रदेश में डीएपी की कमी नहीं है।

उन्होंने कहा कि वे भी किसान के बेटे हैं, खाद की समस्या क्या होती है, ये उन्हें मालूम है। उन्होंने कहा कि नवंबर माह के लिए 1,10,200 मीट्रिक टन डीएपी का आवंटन हुआ है।

एक अन्य सदस्य द्वारा सिरसा में डीएपी के स्टॉक की उपलब्धता के संबंध में किए गए सवाल का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि जिला सिरसा में 1 अक्टूबर, 2024 को डीएपी का प्रारंभिक स्टॉक 1063 मीट्रिक टन उपलब्ध था और आज 18 नवंबर को 2217 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध है।

इसी प्रकार, जिला हिसार में आज भी 2087 मीट्रिक टन डीएपी का स्टॉक उपलब्ध है। हिसार में पिछले वर्ष से 216 मीट्रिक टन ज्यादा खाद दे चुके हैं।

मुख्यमंत्री (CM Nayab Singh) ने दोहराया कि प्रदेश में डीएपी खाद की किसी भी प्रकार से कोई कमी नहीं है। केवल खाद की कमी की अफवाहें फैलाई जा रही हैं और किसानों को बहकाया जा रहा है। प्रदेश में डीएपी का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

Related Post

CM Dhami

मोदी के मार्गदर्शन व प्रेरणा से यूसीसी का वादा पूरा करने जा रहे : धामी

Posted by - February 6, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा में मंगलवार को समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक प्रस्तुत कर दिया गया। बहुचर्चित इस विधेयक पर अपराह्न…
Coronation Automated Parking

सीएम की प्ररेणा से जिला प्रशासन का आईडिया आटोमेटेड मेकेनिकल पार्किंग; शहर को जाम से निजात दिलाने की सुखद कारगर प्रयास

Posted by - June 25, 2025 0
देहरादून:  जिलाधिकारी सविन बंसल की शहर में आटोमेटेड मैकेनिकल पार्किंग (Coronation Automated Parking) योजना जल्द जनमानस को समर्पित होने जा…
मुख्यमंत्री ने दी 130 करोड़ की सौगात

गोरखपुर के एनेक्सी भवन में अभ्युदय कोचिंग के छात्रों से मुखातिब हुए सीएम

Posted by - March 5, 2021 0
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए अभी मंडल स्तर पर संचालित…
अधीर रंजन

अधीर रंजन ने पीएम मोदी और गृहमंत्री पर की आपत्तिजनक टिप्पणी, भड़की बीजेपी

Posted by - December 1, 2019 0
नई दिल्ली। लोकसभा में कांग्रेस संसदीय दल के नेता अधीर रंजन चौधरी ने रविवार को एनआरसी मुद्दे पर बड़ा विवादित…
CM Dhami

सीएम धामी से उत्तराखंड सेवा समिति अहमदाबाद के प्रतिनिधियों ने की भेंट

Posted by - November 1, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से बुधवार को अहमदाबाद में उत्तराखंड सेवा समिति अहमदाबाद के प्रतिनिधियों ने भेंट…