CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री ने बैडमिंटन प्लेयर रितिका ध्रुव से की बात, हर सहयोग का किया वादा

244 0

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने धमतरी की रहने वाली मजदूर पिता की बैडमिंटन प्लेयर बेटी रितिका ध्रुव (Ritika Dhruv) से बात की। सीएम ने उसके बैडमिंटन के हुनर को सराहा और उसका हौसला बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप इसी तरह अपने बैडमिंटन के हुनर को निखारिये। खूब आगे बढ़िये और अपने माता-पिता के साथ पूरे छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाइये। हम आपके साथ हैं, आपको बैडमिंटन के लिए जो भी सहायता व सुविधाएं चाहिए उसे हम आपको देंगे। मुख्यमंत्री की ये बात सुनकर रितिका का चेहरा खिल उठा।

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) ने रितिका से वीडियो-कॉल में बड़ी आत्मीयता से बात की और उसके बैकग्राउंड के विषय में जाना। रितिका ने बताया कि उसके पिता जीवनयापन के लिए मजदूरी का कार्य करते हैं और माता आंगनबाड़ी सहायिका हैं। उसे बचपन से ही बैडमिंटन के खेल में रुचि थी। समय के साथ उसका ये शौक जुनून में बदल गया और वह पूरे तरह से इस खेल के प्रति समर्पित हो गयी। मगर परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि बड़े स्तर के टूर्नामेंट के लिए वह अपने टैलेंट को तराश सके। मुख्यमंत्री ने संघर्षों के बावजूद बैडमिंटन में शानदार प्रदर्शन के लिए रितिका की खूब सराहना की।

नेशनल टूर्नामेंट में लिया हिस्सा

मुख्यमंत्री साय (CM Vishnudev Sai) को रितिका ने वीडियो कॉल पर बताया कि उसने बंगलुरू में खेलो-इंडिया यूनवर्सिटी लेवल गेम्स और हाल ही में ओडीसा में नेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लिया है। वह आगे नेशनल-इंटरनेशनल स्तर पर खेलना चाहती है और ओलम्पिक में मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करना चाहती है। मुख्यमंत्री ने रितिका से कहा कि आपका ओलम्पिक का सपना भी पूरा होगा। मुख्यमंत्री होने के साथ-साथ वे राज्य ओलंपिक संघ के अध्यक्ष भी हैं। आपकी तरह छत्तीसगढ़ की बेटियां जो अपने खेल में शानदार प्रदर्शन कर रही हैं, उन्हें सरकार का पूरा सहयोग मिलेगा।

सीएम (CM Vishnudev Sai) ने किया रितिका को प्रोत्साहित

मुख्यमंत्री को रितिका ने बताया कि वो अभी बीए अंतिम वर्ष में पढ़ाई भी कर रही है। मुख्यमंत्री ने रितिका को खेल के साथ अपनी पढ़ाई भी पूरे मन से करने प्रोत्साहित किया। उन्होंने उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की पर्वतारोही निशा को को पूरी मदद का आश्वासन दिया था।

सीएम साय ने भारतरत्न लालकृष्ण आडवाणी को जन्मदिन की दी बधाई

धमतरी की बेटी रितिका ध्रुव ने कभी नहीं सोचा होगा कि उसका अपने खेल के प्रति जुनून एक दिन उसे मुख्यमंत्री से रूबरू करवा देगा। आज जब रितिका को मोबाइल पर वीडियो कॉल में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का स्नेहमयी चेहरा नजर आया तो उसे विश्वास नहीं हुआ कि उसकी बात प्रदेश की मुखिया से हो रही है।

Related Post

Jan ki Sarkar Jan ke Dwar

धामी के नेतृत्व में “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम बना जनसेवा का प्रभावी मॉडल

Posted by - February 17, 2026 0
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” (Jan ki Sarkar Jan…
CM Nayab Singh Saini

विधानसभा का शीतकालीन सत्र बहुत जल्द आयोजित किया जाएगा : मुख्यमंत्री सैनी

Posted by - November 4, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh) ने कहा है कि विधानसभा का शीतकालीन सत्र बहुत जल्द आयोजित किया…
cm dhami

समाज के कल्याण में संत समाज की अहम भूमिका: सीएम धामी

Posted by - February 26, 2023 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) रविवार को कनखल स्थित श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी पहुंचे और अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद अध्यक्ष एवं…