Maha Kumbh Selfie Point

प्रयागराज महाकुम्भ 2025 के स्वागत में लखनऊ में बना भव्य सेल्फी प्वाइंट

357 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर राजधानी के अति महत्वपूर्ण 1090 चौराहे पर उत्तर प्रदेश के सूचना एवं जनसंपर्क निदेशालय द्वारा भव्य ‘महाकुम्भ सेल्फी प्वाइंट’ (Maha Kumbh Selfie Point) का निर्माण किया गया है। यह सेल्फी प्वाइंट यहां आने वाले लोगों के बीच उत्सुकता और उत्साह का केंद्र बिंदु बना हुआ है।

सेल्फी प्वाइंट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कट आउट के साथ ही महाकुम्भ का विशाल लोगो और महाकुम्भ के दौरान होने वाले विशेष स्नान पर्वों की तारीखों का भी उल्लेख किया गया है।

महाकुम्भ सेल्फी प्वाइंट (Maha Kumbh Selfie Point) का निर्माण श्रद्धालुओं और आगंतुकों को आगामी महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) के महत्व से परिचित कराने और इस आयोजन के प्रति आकर्षण बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

बता दें कि प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक सनातन धर्म का सबसे बड़ा पर्व महाकुम्भ आयोजित होने जा रहा है। हर 12 वर्षों में आयोजित होने वाले इस महाकुम्भ (Maha Kumbh) में दुनियाभर के सनातनधर्मी, साधु-संत और अखाड़े गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के पवित्र संगम में स्नान कर पुण्य अर्जित करते हैं।

Related Post

International Yoga Day

योगी सरकार प्रदेश के सभी सरकारी अस्पतालों में कराएगी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम

Posted by - May 31, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर प्रदेश के समस्त छोटे-बड़े सरकारी अस्पतालों में कार्यक्रम आयोजित कराएगी।…
G. Kishan Reddy

देश ही नहीं दुनिया के दिलों की भी लता दीदी ने जीता: जी. किशन रेड्डी

Posted by - September 28, 2022 0
अयोध्या। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री  जी. किशन रेड्डी (G. Kishan Reddy) और उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM…
anti love jhihad

UP विधानसभा में आज पेश होगा धर्मांतरण विरोधी विधेयक

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ। योगी सरकार उत्तर प्रदेश विधानसभा में बुधवार को धर्मांतरण विरोधी विधेयक पास कराएगी। विधानसभा की कार्यवाही सुबह 11 बजे…