CM Yogi

मुख्यमंत्री ने की बाबा विश्वनाथ व कालभैरव मंदिर में दर्शन-पूजन

415 0

वाराणसी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार सुबह काशी विश्वनाथ व काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन किया। सतुआ बाबा की 12वीं पुण्यतिथि पर उनके आश्रम पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक श्यामदेव राय चौधरी का भी हालचाल जाना।

बाबा के गर्भगृह में की पूजा, लोककल्याण की कामना भी की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने काशी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान शनिवार सुबह बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन किया। उन्होंने गर्भगृह में षोडशोपचार पूजन कर लोक कल्य़ाण की कामना की। यहां से मुख्यमंत्री ने काशी कोतवाल बाबा कालभैरव की आरती की और विधि-विधान से पूजा कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

सतुआ बाबा को किया नमन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) मणिकर्णिका घाट पर सतुआ बाबा आश्रम भी पहुंचे। वे यहां सतुआ बाबा की 12वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सतुआ बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

झांसी अग्निकांड: मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख की आर्थिक मदद, CM ने किया एलान

इस मौके पर गोरखपुर के सांसद व अभिनेता रवि किशन, मंत्री रविंद्र जायसवाल, विधायक नीलकंठ तिवारी आदि मौजूद रहे।

Related Post

IGRS Portal

योगी सरकार में नगरीय निकायों का शिकायत निवारक तंत्र कर रहा त्वरित कार्य

Posted by - April 22, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने नगरीय निकायों में शिकायत निवारण तंत्र को अभूतपूर्व रूप से…
DGP Prashant Kumar

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर ही की है निष्पक्ष कार्रवाई: डीजीपी

Posted by - September 12, 2024 0
लखनऊ। सुल्तानपुर ज्वैलरी शॉप डकैती मामले में पुलिस ने साक्ष्यों की गहन जांच के बाद ही कार्रवाई काे अंजाम दिया…
CM Yogi inaugurated Khadi Mahotsav 2025 in Lucknow

उत्तर प्रदेश का ब्रांड ओडीओपी आज देश और दुनिया में धूम मचा रहा है- सीएम योगी

Posted by - January 11, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने खादी महोत्सव 2025 (Khadi Mahotsav) का भव्य उद्घाटन किया। लखनऊ के इंदिरा गांधी…